फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: कोलकाता से मैच के बाद छाए गुजरात के खिलाड़ी; ऑरेंज-पर्पल कैप रखी अपने पास; जानें अंक तालिका का हाल

Sat, 18 Apr 2026 09:26 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात ने कोलकाता के खिलाफ मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 में अपना दबदबा कायम रखा। टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बढ़त बना ली। शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी की है, जबकि गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अंक तालिका में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है, जबकि केकेआर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन के छठे मैच में केकेआर की यह पांचवीं हार थी। वहीं जीटी ने अपने पांचवें मैच में तीसरी जीत हासिल की। 
विज्ञापन

अंक तालिका का मौजूदा हाल
जीटी और केकेआर के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका में थोड़ा बदलाव हुआ है। आइए देखते हैं कि जीत के बाद जीटी किस नंबर पर पहुंची है और अन्य टीमों का क्या हाल है। पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। पंजाब के पांच मैचों में नौ अंक हैं। आरसीबी पांच मैचों में आठ अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स पांच मैचों में आठ अंक के साथ तीसरे, जीटी पांच मैचों में छह अंक के साथ तीसरे, और सनराइजर्स हैदराबाद पांच मैचों में चार अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में चार अंक के साथ छठे, लखनऊ सुपर जाएंट्स पांच मैचों में चार अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में चार अंक के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस पांच मैचों में दो अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स छह मैचों में एक अंक के साथ दसवें स्थान पर है। केकेआर को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैच की वजह से मिला था। केकेआर को अभी भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

आईपीएल 2026 अंक तालिका का मौजूदा हाल
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 5 4 0 1 9 +1.067
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 0 8 +1.503
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 +0.889
गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 6 +0.018
सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 4 +0.576
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 4 +0.322
लखनऊ सुपर जाएंट्स 5 2 3 0 4 -0.804
चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 4 -0.846
मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 2 -1.076
कोलकाता नाइट राइडर्स 6 0 5 1 1 -1.149
विज्ञापन

ऑरेंज कैप-पर्पल कैप का हाल
गुजरात-कोलकाता मैच के बाद शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप चली गई है। गिल के चार मैचों की चार पारियों में 251 रन हैं। गिल के बाद विराट कोहली का नंबर आता है। उनके नाम पांच मैचों में 228 रन हैं। कोहली के पास दिल्ली के खिलाफ रन बनाकर गिल से आगे निकलने का मौका होगा। एसआरएच के हेनरिक क्लासेन 224 रन के साथ तीसरे और रजत पाटीदार 222 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026: सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
शुभमन गिल 4 251 62.75 154.94
विराट कोहली 5 228 57.00 158.33
हेनरिक क्लासेन 5 224 44.80 142.68
रजत पाटीदार 5 222 55.50 213.46
ईशान किशन 5 213 42.60 190.18

वहीं, गुजरात के ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है। कृष्णा ने पांच मैचों में 11 विकेट लिए हैं। चेन्नई के अंशुल कंबोज पांच मैचों में 10 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, लखनऊ के प्रिंस यादव और आरआर के रवि बिश्नोई के नौ-नौ विकेट हैं।

आईपीएल 2026: सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा 5 11
अंशुल कंबोज 5 10
प्रिंस यादव 5 9
रवि बिश्नोई 5 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें