फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvsSRH: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

Wed, 26 Apr 2017 04:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
डेविड वार्नर और विराट कोहली
विज्ञापन
गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार को खेले जाने वाला आईपीएल मैच लगातार बारिश और गीले मैदान के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। आईपीएल-10 के इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को रद्द मैच में एक-एक से संतोष करना पड़ा। सबसे निचले पायदान पर चल रही बैंगलोर की टीम अब पांच अंक के साथ छठे स्थान पर आ गई है जबकि हैदराबाद की टीम नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम को बंगलूरू में बारिश होने लगी थी मगर मैच शुरू होने से एक घंटे पहले बंद हो गई थी। एक समय एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होना संभव नजर आ रहा था। यहां तक कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी मैदान में वार्मअप करने भी आ गए थे लेकिन टॉस के नियत समय से पहले फिर बारिश शुरू हो गई और देखते ही देखते तेज भी हो गई। हालांकि पिच एरिया कवर था लेकिन मैदान में कई जगह पानी भरा साफ नजर आ रहा था। मैदानकर्मी लगातार जुटे रहे लेकिन उनकी मेहनत पर अंतत: पूरी तरह पानी फिर गया। मैच पांच ओवरों का भी हो सकता था जिसके लिए कटऑफ समय रात्रि 11.26 का था लेकिन मैदान की स्थिति मैच कराए जाने की नहीं थी।

दोनों टीमों के बीच पहले चरण के आपसी मुकाबले में हैदराबाद की टीम अपने घर में 35 रन से जीतने में सफल रही थी। आरसीबी की टीम पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में महज 49 रन पर बाहर हो गई थी। मंगलवार को टीम बड़ी जीत की ओर निहार रही थी ताकि पिछली शर्मनाक हार का मलाल कुछ कम किया जा सके लेकिन उसके लिए उसे अगले मुकाबले का इंतजार करना होगा। दूसरी ओर हैदराबाद की टीम की निगाहें गैर-घरेलू मैदान पर पहली जीत पर थी। सनराइजर्स आईपीएल-10 में विपक्षी टीम के मैदान पर अपने तीनों मैच हारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें