फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान रैना के बल्ले ने दिलाई लॉयंस को दूसरी जीत, केकेआर को चार विकेट से हराया 

Sat, 22 Apr 2017 04:57 PM IST
amarujala.com, Presented By : संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात लॉयंस ने शुक्रवार को कप्तान सुरेश रैना (84) की बेहतरीन पारी की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स को चार विकेट से हराकर छठे मैच में दूसरी जीत हासिल की।  मुकाबले में गुजरात की पारी के जब पांच ओवर ओवर हुए थे तो बारिश से बाधा पहुंची थी। बारिश तो थोड़ी देर ही आई लेकिन कप्तान रैना के बल्ले से रन खूब बरसे। आईपीएल के सर्वाधिक सफल बल्लेबाजों में शामिल रैना ने आईपीएल-10 का अपना दूसरा अर्द्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने केकेआर के खिलाफ राजकोट में नाबाद 68 रन की पारी खेली।  रैना ने 46 गेंदों पर खेली गई अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए।
विज्ञापन


 गुजरात ने टॉस जीतकर पहले केकेआर को बल्लेबाजी पर उतारा था। मेजबान टीम ने ओपनर सुनील नारायण (42 रन, 17 गेंद) और रॉबिन उथप्पा (72) की मदद से पांच विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात लॉयंस ने 18.2 ओवरों में छह विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लॉयंस की शुरुआत तेज हुई थी जब फिंच (31) और मैककुलम (33) ने पहले तीन ओवरों में 40 रन बटोर लिए थे। पांच ओवर बाद जब बारिश आई तो गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 62 रन था। मैच दुबारा शुरू होने पर मैककुलम और दिनेश कार्तिक (03) जल्द पवेलियन लौट गए। युवा बल्लेबाज इशान किशन (04) को कुलदीप यादव ने उमेश यादव के हाथों कैच कराया और ड्वेन स्मिथ (05) को उमेश ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया। कप्तान रैना एक छोर से रन बटोरते रहे। रैना को रविंद्र जडेजा (19*) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट पर 31 गेंदों पर 58 रन जोड़े। जब गुजरात को तेरह गेंदों पर पांच रन चाहिए थे तब रैना का कुलदीप की गेंद पर मनीष पांडेय ने कैच लपक लिया लेकिन अगले ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने चौका जड़कर जीत दिला दी।   

इससे पहले केकेआर ने ओपनिंग पर एक बार फिर वेस्टइंडीज के सुनील नारायण को मौका दिया और ‘पिंच हिटर’ की अपनी भूमिका पर वह फिर खरे उतरे। नारायण ने 17 गेंदों पर 42 रन बनाए जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था।  उसके बाद उथप्पा ने मोर्चा संभाल लिया और गुजरात के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा।  गंभीर (33) और उथप्पा के बीच दूसरे विकेट पर 69 रन की साझेदारी हुई। मनीष पांडेय (24) और यूसुफ पठान (11*)  ने भी उपयोगी योगदान दिया। 
विज्ञापन


LIVE स्कोरकार्ड

नारायण की पारी में सभी रन बाउंड्री की मदद से 
वेस्टइंडीज के सुनील नारायण ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। उनकी पारी की एक खूबी यह भी रही कि सारे रन बाउंड्री से आए। आईपीएल में यह नया रिकॉर्ड है। जब बिना एक भी रन दौड़े किसी बल्लेबाज ने बाउंड्री की मदद से इतना स्कोर किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनत जयसूर्या के नाम था जिन्होंने 36 रन केवल बाउंड्री से बनाए थे।  


टीम :
 
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, युसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, क्रिस वॉक्स, नाथन कोल्टर नाइल, सुनील नरेन, उमेश यादव, कुलदीप यादव

गुजरात लॉयन्स : सुरेश रैना (कप्तान), ड्वेन स्मिथ, ब्रेंडन मैक्कलम, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, इशान किशन, जेम्स फॉल्कनर, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, बासिल थंपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें