दिल्ली डेयरडेविल्स के घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में खेले गए रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को चार विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने कोलकाता की टीम को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया था। केकेआर की टीम को शुरुआत में ही तीन झटके लगे। कप्तान गौतम गंभीर कुछ खास नहीं कर सके और 14 रन बनाकर जहीर खान का शिकार हुए। केकेआर की तरफ से यूसुफ पठान और मनीष पांडे ने अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहले दिल्ली की बल्लेबाजी की बात करे तो संजू सैमसन और ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। सैमसन ने 39 तो वहीं पंत ने 38 रन बनाए थे।
डेयरडेविल्स के पास संजू सैमसन, ऋषभ पंत और सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ी हैं वहीं पैट कमिंस, क्रिस मौरिस की तेजी और शाहबाज नदीप, अमित मिश्रा की फिरकी उनकी गेंदबाजी में सामंजस्य बिठा रही है। दूसरी ओर कोलकाता की गेंदबाजी कुलदीप यादव, सुनील नारायण की स्पिन और ट्रेंट बोल्ट, उमेश यादव, क्रिस वोक्स की तेज गेंदबाजी पर तो खरी उतर रही है। मनीष पांडे, सूर्य कुमार यादव, युसुफ पठान से और बड़ी पारियों की उम्मीद है।
दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), संजू सैमसन, सैम बिलिंग्स, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कोरी एंडरसन, क्रिस मॉरिस, पैट कमिंस, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, युसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट