फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत vs पाकिस्तान: सैम अयूब का विवादित जश्न, वैभव को आउट कर इस तरह चिढ़ाया; फिर अभिषेक से मिला करारा जवाब

Sat, 03 Oct 2026 10:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल में सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद विवादित इशारा करते हुए जश्न मनाया। वैभव ने मैदान पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन अयूब के अगले ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाकर जवाब दिया। इस घटना पर विविक राजदान ने भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
वैभव, अयूब और अभिषेक - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में शुरुआती ओवरों में ही रोमांच बढ़ गया। पाकिस्तान के सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसा जश्न मनाया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, वैभव ने मैदान पर इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से अयूब के खिलाफ जवाब जरूर दिया।
विज्ञापन

अयूब ने वैभव को आउट कर किया इशारा
भारत को तीसरे ओवर में 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। वैभव नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। विकेट लेने के बाद अयूब ने वैभव की ओर देखकर गोद में बच्चा खिलाने का इशारा किया। उनके इस जश्न को विवादित माना गया। हालांकि, वैभव ने अयूब के इशारे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप पवेलियन लौट गए।

अयूब के उसी ओवर में अभिषेक ने लिया बदला
अयूब के जश्न के बाद वैभव को जवाब देने का मौका मिला। हालांकि, उसी ओवर में अभिषेक ने एक छक्का और दो चौके लगाए। इस तरह उन्होंने अयूब की गेंदों पर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से जवाब दिया। अभिषेक ने आइना दिखाया कि इन हरकतों से नहीं, अपने खेल से जवाब दिया जाता है। इन हरकतों से नहीं, खेल से कद बढ़ता है।


विज्ञापन

दूसरे ओवर में वैभव ने मचाया था धमाल
इससे पहले दूसरे ओवर में वैभव और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 24 रन बटोरे थे। वैभव ने दो छक्के लगाए, जबकि अभिषेक ने एक छक्का और एक चौका जड़ा था। भारत ने शुरुआती दो ओवर में ही तेजी से रन जुटा लिए थे।तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 43 रन था और अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन क्रीज पर थे।

विवेक राजदान ने भी दिया जवाब
वैभव को आउट करने के बाद अयूब के जश्न पर विवेक राजदान ने भी प्रतिक्रिया दी। जब अभिषेक ने बाउंड्रीज लगाईं तो राजदान ने कहा कि वैभव 'बच्चा नहीं, सबका बाप है।' इस तरह मुकाबले की शुरुआत में ही अयूब और वैभव के बीच मैदान पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें