फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण धुला अनाधिकृत टेस्ट का चौथा दिन, भारत-ए ने गंवाई सीरीज

Sun, 18 Sep 2016 11:49 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नमन ओझा - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनधिकृत टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन का खेल लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण रद्द करना पड़ा। अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी जिससे मैच ड्रॉ रहा और मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज 1-0 के अंतर से अपने नाम कर ली। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया-ए ने इसी मैदान पर पिछले हफ्ते पहला मैच तीन विकेट से जीता था। यह मैच बेहद रोमांचक रहा था। जिससे दो मैचों की सीरीज उसके नाम रही। भारत ए ने तीसरे दिन के खेल का अंत चार विकेट पर 158 रन पर किया था और पारी की हार टालने के लिए उसे 108 रन की जरूरत थी। भारत-ए ने पहली पारी में 169 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए ने पहली पारी में 435 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ए को अंतिम दिन जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शनिवार को दिन का खेल खत्म होने पर अखिल हेरवादकर 82 और संजू सैमसन 34 रन बनाकर खेल रहे थे। ऑलराउंडर हिल्टन कार्टराइट को उनकी 117 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें