टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना यह रिकॉर्ड
भारत की पारी में पहले से सातवें विकेट तक लगातार हर विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने एक पारी में शुरुआती सातों विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन जोड़े। भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी दूसरे विकेट के लिए हुई। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने 165 रन जोड़े। इसके बाद पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और राहुल ने 130 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़े। पंत ने अंशुल कंबोज के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 और ध्रुव जुरेल के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की।
(नोट: टेस्ट क्रिकेट का पहला मुकाबला 15 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू हुआ था। नवंबर 2026 तक इस प्रारूप को करीब 150 साल हो चुके हैं। इतने लंबे इतिहास में पहली बार एक पारी में शुरुआती सातों विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी का रिकॉर्ड बनना भारतीय टीम की उपलब्धि को खास बनाता है।)
भारत की पहली पारी में विकेट के हिसाब से साझेदारियां
|
विकेट
|
बल्लेबाज
|
साझेदारी
|
|
पहला
|
यशस्वी जायसवाल – केएल राहुल
|
130 रन
|
|
दूसरा
|
देवदत्त पडिक्कल – केएल राहुल
|
165 रन
|
|
तीसरा
|
शुभमन गिल – केएल राहुल
|
91 रन
|
|
चौथा
|
शुभमन गिल – ऋषभ पंत
|
100 रन
|
|
पांचवां
|
अंशुल कंबोज – ऋषभ पंत
|
68 रन
|
|
छठा
|
ध्रुव जुरेल – ऋषभ पंत
|
75 रन
|
|
सातवां
|
वॉशिंगटन सुंदर – ध्रुव जुरेल
|
54 रन
|
|
आठवां
|
आकाश दीप – ध्रुव जुरेल
|
13 रन
|
|
नौवां
|
जसप्रीत बुमराह – ध्रुव जुरेल
|
24 रन
|
टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन की साझेदारियां
भारत ने इस पारी में सात 50 से ज्यादा रन की साझेदारियां कीं। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा ऐसी साझेदारियों का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। टीम ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट की पहली पारी में आठ बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की थी।
|
50+ रन की साझेदारियां
|
टीम और
ओवरऑल पारी
|
मुकाबला
|
|
8
|
भारत (पहली पारी)
|
इंग्लैंड, द ओवल, 2007
|
|
7
|
ऑस्ट्रेलिया (दूसरी पारी)
|
इंग्लैंड, सिडनी, 2025-26
|
|
7
|
भारत (दूसरी पारी)
|
न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
|
केएल राहुल शतक लगाने के बाद
- फोटो : BCCI
भारत के टेस्ट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
720/9 रन भारत का टेस्ट क्रिकेट में उसका तीसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। चेन्नई में 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 759/7 रन बनाकर पारी घोषित की थी। वहीं, 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में 726/9 रन बनाए थे। वहीं, विदेशी धरती पर इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 707 रन का था, जो टीम इंडिया ने जुलाई, 2010 में कोलंबो में कोलंबो में बनाया था। वहीं, SENA देशों में भारत का इससे पहले सबसे बड़ा टोटल 705/7 (पारी घोषित) का था, जो उसने जनवरी 2004 में सिडन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
टेस्ट में भारत के पांच सबसे बड़े टीम स्कोर
|
स्कोर
|
विपक्षी टीम
|
मैदान
|
साल
|
|
759/7 पारी घोषित
|
इंग्लैंड
|
चेन्नई
|
2016
|
|
726/9 पारी घोषित
|
श्रीलंका
|
ब्रेबोर्न, मुंबई
|
2009
|
|
720/9 पारी घोषित
|
न्यूजीलैंड
|
वेलिंगटन
|
2026
|
|
707
|
श्रीलंका
|
कोलंबो (एसएससी)
|
2010
|
|
705/7 पारी घोषित
|
ऑस्ट्रेलिया
|
सिडनी
|
2004
|
न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर
भारत का 720/9 का स्कोर न्यूजीलैंड में किसी भी टीम का सबसे बड़ा टेस्ट पारी स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। मेजबान टीम ने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ 715/6 रन बनाकर पारी घोषित की थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में किसी टीम का पिछला सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज का था। उसने 1995 में इसी वेलिंगटन मैदान पर 660/5 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड में भारत के पांच सबसे बड़े टेस्ट स्कोर
|
स्कोर
|
मैदान
|
साल
|
|
720/9 पारी घोषित
|
वेलिंगटन
|
2026
|
|
520
|
हैमिल्टन
|
2009
|
|
482
|
ऑकलैंड
|
1990
|
|
476/4 पारी घोषित
|
नेपियर
|
2009
|
|
438
|
वेलिंगटन
|
2014
|
भारत ने टेस्ट में पांचवीं बार बनाया 700 से ज्यादा का स्कोर
भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार 700 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। इस सूची में श्रीलंका सात बार ऐसा करने के साथ पहले स्थान पर है। भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने चार-चार बार 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।
टेस्ट में 700 से ज्यादा रन के सबसे ज्यादा स्कोर
|
टीम
|
700+ स्कोर
|
|
श्रीलंका
|
7
|
|
भारत
|
5
|
|
इंग्लैंड
|
4
|
|
ऑस्ट्रेलिया
|
4
|
|
वेस्टइंडीज
|
4
|
|
पाकिस्तान
|
2
|
|
न्यूजीलैंड
|
1
|
भारत की पारी में लगे 14 छक्के
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पारी में कुल 14 छक्के लगाए। भारतीय टीम की टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में यह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। टीम ने 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 18 और 2009 में मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे।
टेस्ट की एक पारी में भारत के सबसे ज्यादा छक्के
|
छक्के
|
विपक्षी टीम
|
मैदान
|
साल
|
|
18
|
इंग्लैंड
|
राजकोट
|
2024
|
|
15
|
श्रीलंका
|
ब्रेबोर्न, मुंबई
|
2009
|
|
14
|
दक्षिण अफ्रीका
|
विशाखापत्तनम
|
2019
|
|
14
|
न्यूजीलैंड
|
वेलिंगटन
|
2026
|
जैकब डफी के नाम न्यूजीलैंड का अनचाहा रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली। जैकब डफी ने 33 ओवर में 201 रन देकर एक विकेट लिया। उनका इकॉनमी रेट 6.09 रहा। यह न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास में किसी गेंदबाज का एक पारी में दूसरा सबसे महंगा गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस सूची में उनसे आगे स्टीफन बूक हैं, जिन्होंने 1989 में ऑकलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ 229 रन दिए थे।
डफी टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक पारी में 200 से ज्यादा रन देने वाले दूसरे ऐसे गेंदबाज भी बने, जिन्होंने 33 ओवर या उससे ज्यादा गेंदबाजी करते हुए छह रन प्रति ओवर से अधिक खर्च किए। उनसे पहले पाकिस्तान के जाहिद महमूद ने 2022 में रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 33 ओवर में 235 रन दिए थे।
न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज
|
गेंदबाज
|
गेंदबाजी आंकड़े
|
विपक्षी टीम
|
मैदान
|
साल
|
|
स्टीफन बूक
|
1/229
|
पाकिस्तान
|
ऑकलैंड
|
1989
|
|
जैकब डफी
|
1/201
|
भारत
|
वेलिंगटन
|
2026
|
|
डेनियल विटोरी
|
4/200
|
भारत
|
अहमदाबाद
|
1999
|
|
मैथ्यू हार्ट
|
0/181
|
वेस्टइंडीज
|
वेलिंगटन
|
1995
|
|
मर्फी सुआ
|
0/179
|
वेस्टइंडीज
|
वेलिंगटन
|
1995
|