राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारत की इस जीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान के खिलाफ क्या रोमांचक मैच रहा। दबाव में हमारी सबसे महान जीतों में से एक। जबरदस्त टीम इंडिया। आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं।"
जय शाह
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट में कहा, "समय बदल दिया। लक्ष्य का पीछा करने में मास्टर विराट कोहली वापस आ चुके हैं और क्या मैच रहा उनका कौशल के प्रदर्शन के लिए। क्या शानदार मैच के गवाह रहे आज हम लोग। बधाई टीम इंडिया।"
सौरव गांगुली
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारत ने आज शानदार खेल दिखाया है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को भी रन बनाने चाहिए। विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम एसोसिएशन (बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन) चलाएगी। वे 3 साल काम करेंगे और फिर हम देखेंगे कि क्या किया जाना है। मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है। जीवन की अगली पारी के बारे में कुछ योजना बना रहा हूं।
ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि और करो पटाखे बैन!!! विराट कोहली ने सारे पटाखे अकेले ही फोड़ दिए।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां कोहली खड़े होते हैं।