फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत vs वेस्टइंडीज: तीसरे वनडे में हार के बाद टीम इंडिया को एक और झटका, आईसीसी ने क्यों दी सजा? जानें मामला

Mon, 05 Oct 2026 01:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और वेस्टइंडीज को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए आईसीसी ने सजा दी है। भारत पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दोनों कप्तानों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे और आखिरी वनडे के बाद दोनों टीमों पर आईसीसी ने कार्रवाई की है। दोनों टीमों को मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया। भारत को इस मामले में ज्यादा जुर्माना भरना होगा। आईसीसी के मुताबिक, समय की रियायतों को ध्यान में रखने के बाद भारत निर्धारित ओवर गति से चार ओवर पीछे था, जबकि वेस्टइंडीज की टीम दो ओवर पीछे रही।

विज्ञापन

भारत पर 20 प्रतिशत, वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना
धीमी ओवर गति के कारण भारत के खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने दोनों टीमों पर यह कार्रवाई की। मैदान पर मौजूद अंपायर जयरमन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने धीमी ओवर गति से जुड़े आरोप लगाए थे।


दोनों कप्तानों ने स्वीकार की गलती
भारत और वेस्टइंडीज के कप्तानों ने धीमी ओवर गति से जुड़े अपराध को स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा को मान लिया। इसी वजह से मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। भारत के लिए यह कार्रवाई तीसरे वनडे में मिली हार के बाद एक और झटका है। हालांकि, तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की।
 
विज्ञापन

शाई होप ने वेस्टइंडीज को दिलाई ऐतिहासिक जीत
वेस्टइंडीज ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए भारत को हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद 162 रन की पारी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह पुरुष वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। वेस्टइंडीज ने पहले ही तीन मैचों की सीरीज गंवा दी थी, लेकिन आखिरी मुकाबले में ऐतिहासिक जीत के साथ वनडे चरण का अंत किया। अब दोनों टीमें छह अक्तूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें