फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Live Streaming: भारत-विंडीज के बीच करो या मरो मैच, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट; कब-कहां देखें मुकाबला?

Sun, 01 Mar 2026 09:41 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

India vs West Indies (IND vs WI) T20 World Cup 2026 Live Streaming, Telecast: ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज की टीम चार बार आमने-सामने आई है और चारों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच यहां पिछला मुकाबला साल 2022 में खेला गया था। 2022 में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच टीम इंडिया ने जीते।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्वकप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
सुपर-8 में द. अफ्रीका से हारा था भारत
टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ किया था। प्रोटियाज टीम के खिलाफ मिली 76 रनों की बड़ी हार से भारतीय टीम के नेट रन रेट पर भी बुरा असर पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार की सेना ने शानदार वापसी की थी। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 72 रनों से हराया था।

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराया - फोटो : PTI
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से की वापसी
बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जमाया था। वहीं, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से अहम योगदान दिया था। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट निकाले थे, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी दमदार प्रदर्शन किया था।

वेस्टइंडीज टीम - फोटो : PTI
वेस्टइंडीज को भी दक्षिण अफ्रीका से मिली हार
दूसरी ओर, सुपर-8 राउंड के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदने के बाद वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के हाथों नौ विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी थी। टीम के गेंदबाज 177 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। वहीं, कैरेबियाई टीम का टॉप ऑर्डर भी बुरी तरह से विफल रहा था। जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए थे। टी20 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 19 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS
भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
दोनों टीमें अब तक टी20 में 30 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। 19 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 10 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, टी20 विश्वकप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार बार आमना-सामना हुआ है। इसमें विंडीज का पलड़ा भारी है। वेस्टइंडी ने तीन मैच जीते हैं, जबकि भारत को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। टीम इंडिया को विंडीज पर एकमात्र जीत 2014 टी20 विश्वकप के दौरान मीरपुर में मिली थी। तब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया था। इसके अलावा भारत को 2009 टी20 विश्वकप में लॉर्ड्स में, 2010 टी20 विश्वकप में ब्रिजटाउन में और 2016 टी20 विश्वकप में वानखेड़े में वेस्टइंडीज से हार मिली थी। 

ईडन गार्डेन्स में चार बार भिड़ीं दोनों टीमें
ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज की टीम चार बार आमने-सामने आई है और चारों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच यहां पिछला मुकाबला साल 2022 में खेला गया था। 2022 में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच टीम इंडिया ने जीते। वहीं, उससे पहले 2018 में ईडन गार्डेन्स में भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला हुआ था और भारत ने मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था।

हम यहां आपको भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच एक मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, डीडी फ्री डिश पर भी इस मैच को आप लाइव देख सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर भी यह मैच प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें