फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: डिकवेला का विकेट प्रसिद्ध ने लिया, पर भारतीय खिलाड़ी यशस्वी को क्यों देने लगे बधाई? वजह चौंका देगी

Wed, 19 Aug 2026 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के आखिरी दिन निरोशन डिकवेला का विकेट चर्चा का विषय बन गया। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया, लेकिन विकेट के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने यशस्वी जायसवाल को बधाई दी। दरअसल, यशस्वी लगातार डिकवेला को उकसा रहे थे और उनके साथ बातचीत के बाद बल्लेबाज ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के पांचवें दिन मैदान पर गेंद और बल्ले के अलावा शब्दों की भी जंग देखने को मिली। श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को आउट करने में प्रसिद्ध कृष्णा का हाथ था, लेकिन विकेट गिरते ही भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को बधाई देने लगे। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

यशस्वी ने डिकवेला को लगातार उकसाया
श्रीलंका की दूसरी पारी में डिकवेला उस समय बल्लेबाजी करने आए, जब टीम को भारतीय गेंदबाजों के सामने एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी। धनंजय डिसिल्वा के आउट होने के बाद श्रीलंका को डिकवेला से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन क्रीज पर आते ही डिकवेला को यशस्वी जायसवाल ने बातचीत में उलझाना शुरू कर दिया। यशस्वी विकेट के पास आकर लगातार श्रीलंकाई बल्लेबाज से बात कर रहे थे। दोनों के बीच कुछ देर बातों का आदान प्रदान भी हुआ।

यशस्वी ने क्या कहकर डिकवेला उकसाया
श्रीलंका की दूसरी पारी में 60वें ओवर में जब प्रसिद्ध गेंदबाजी कर रहे थे तो यशस्वी डिकवेला के पास आकर उन्हें उकसाते दिखे। दोनों की बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या बात हुई-
 
  • यशस्वी- पहली पारी में तुमने काफी शॉट खेले थे। हमें इस पारी में भी कुछ देखने को चाहिए। आओ, दिखाओ। वहां (डीप स्क्वायर लेग की तरफ इशारा करते हुए) मारो। क्यों, नहीं मार सकते क्या?
  • डिकवेला- कोई जरूरत नहीं है। मुझे आईपीएल में ले जाओ, फिर मैं वहां शॉट मारूंगा।
  • यशस्वी- हम ले जाएंगे, 100 प्रतिशत गारंटी। आओ, गेंदबाज को छक्का मारो, मैं तुम्हें आईपीएल में ले जाऊंगा।'
  • डिकवेला- धन्यवाद।
 
 

उसी ओवर में प्रसिद्ध ने कर दिया काम तमाम
इसके बाद मैदान पर मौजूद भारतीय खिलाड़ियों की नजरें डिकवेला पर टिक गईं। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला के सामने शॉर्ट गेंदों की झड़ी लगा दी। उसी ओवर में डिकवेला शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को ऑफ साइड में खेलने के लिए क्रीज से हटे, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। यानी यशस्वी की बातों के बाद डिकवेला ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की और अपना विकेट गंवा बैठे। डिकवेला महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। जैसे ही विकेट गिरा, भारतीय खिलाड़ियों ने प्रसिद्ध कृष्णा के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल को भी बधाई दी। यानी विकेट गेंदबाज ने लिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के जश्न में यशस्वी भी केंद्र में रहे। डिकवेला ने पहली पारी में 80 रन बनाए थे और श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने में काफी मदद की थी। उन्होंने सोनल दिनुषा के साथ तब छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी निभाई थी।
विज्ञापन

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया
भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से जीत हासिल की है। यह भारत का 600वां टेस्ट था और शुभमन गिल की टीम ने इसमें जीत हासिल की। जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने छह विकेट लिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

गॉल में दोनों टीमें टेस्ट में छह बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से सभी छह मैचों के जीत या हार में नतीजे निकले हैं, यानी कोई टेस्ट ड्रॉ नहीं हुआ। भारत और श्रीलंका के बीच यहां छह टेस्ट खेले गए और भारत ने तीन मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। भारतीय टीम गॉल में इस टेस्ट से पहले श्रीलंका से पिछली बार जुलाई 2017 में भिड़ी थी। तब टीम इंडिया ने 304 रन से जीत हासिल की थी। यानी गॉल में भारत ने लगातार दूसरा टेस्ट जीता।

टॉस जीतकर भारत ने की पहले बल्लेबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें