यशस्वी ने डिकवेला को लगातार उकसाया
श्रीलंका की दूसरी पारी में डिकवेला उस समय बल्लेबाजी करने आए, जब टीम को भारतीय गेंदबाजों के सामने एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी। धनंजय डिसिल्वा के आउट होने के बाद श्रीलंका को डिकवेला से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन क्रीज पर आते ही डिकवेला को यशस्वी जायसवाल ने बातचीत में उलझाना शुरू कर दिया। यशस्वी विकेट के पास आकर लगातार श्रीलंकाई बल्लेबाज से बात कर रहे थे। दोनों के बीच कुछ देर बातों का आदान प्रदान भी हुआ।
यशस्वी ने क्या कहकर डिकवेला उकसाया
श्रीलंका की दूसरी पारी में 60वें ओवर में जब प्रसिद्ध गेंदबाजी कर रहे थे तो यशस्वी डिकवेला के पास आकर उन्हें उकसाते दिखे। दोनों की बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या बात हुई-
- यशस्वी- पहली पारी में तुमने काफी शॉट खेले थे। हमें इस पारी में भी कुछ देखने को चाहिए। आओ, दिखाओ। वहां (डीप स्क्वायर लेग की तरफ इशारा करते हुए) मारो। क्यों, नहीं मार सकते क्या?
- डिकवेला- कोई जरूरत नहीं है। मुझे आईपीएल में ले जाओ, फिर मैं वहां शॉट मारूंगा।
- यशस्वी- हम ले जाएंगे, 100 प्रतिशत गारंटी। आओ, गेंदबाज को छक्का मारो, मैं तुम्हें आईपीएल में ले जाऊंगा।'
- डिकवेला- धन्यवाद।