शतक लगाने के बाद पडिक्कल
- फोटो : BCCI
गांगुली के बाद पडिक्कल का नाम
भारत के लिए नंबर-3 पर टेस्ट शतक लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सूची में विनोद कांबली सबसे आगे हैं। उन्होंने इस स्थान पर चार शतक लगाए हैं। सौरव गांगुली के नाम तीन शतक हैं। वहीं, सलीम दुर्रानी, बापू नाडकर्णी, अजित वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ और अब देवदत्त पडिक्कल ने इस नंबर पर एक-एक शतक लगाया है।
| बल्लेबाज |
नंबर-3 पर टेस्ट शतक |
| विनोद कांबली |
4 |
| सौरव गांगुली |
3 |
| सलीम दुर्रानी |
1 |
| बापू नाडकर्णी |
1 |
| अजित वाडेकर |
1 |
| एकनाथ सोलकर |
1 |
| सुरिंदर अमरनाथ |
1 |
| देवदत्त पडिक्कल |
1 |
शतक लगाने के बाद पडिक्कल
- फोटो : BCCI
19 टेस्ट बाद नंबर-3 के बल्लेबाज ने लगाया शतक
पडिक्कल का शतक इसलिए भी खास है क्योंकि भारत के लिए नंबर-3 पर किसी बल्लेबाज ने 19 टेस्ट के बाद शतक लगाया है। आखिरी बार शुभमन गिल ने सितंबर 2024 में चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ नंबर-3 पर शतक लगाया था। उस मुकाबले के बाद भारत ने 19 टेस्ट में नंबर-3 के लिए सात अलग-अलग बल्लेबाजों को आजमाया। इन बल्लेबाजों ने मिलकर 35 पारियों में महज 27.28 की औसत से रन बनाए और इस दौरान सिर्फ पांच बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर आया।
राहुल के साथ 150 रन की साझेदारी
पडिक्कल ने इस पारी में केएल राहुल के साथ भी शानदार साझेदारी की। दोनों के बीच 150 रन की साझेदारी हुई। हालांकि चायकाल के ठीक बाद राहुल को क्रैंप की समस्या हुई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। उस समय राहुल 77 रन बनाकर खेल रहे थे। राहुल के बाहर जाने के बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, गिल 17 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी 32 रन बनाकर आउट हुए थे।
शतक लगाने के बाद पडिक्कल
- फोटो : BCCI
पहली बड़ी उपलब्धि, अब नजर बड़ी पारी पर
पडिक्कल का यह शतक उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। नंबर-3 जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर यह पारी ऐसे समय आई है, जब भारतीय टीम इस क्रम पर लगातार स्थिरता की तलाश में रही है। ऐसे में पडिक्कल का प्रदर्शन टीम के लिए भी बड़ी राहत माना जा सकता है।
पडिक्कल का बल्ला लगातार कर रहा है कमाल
देवदत्त पडिक्कल का हालिया फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड बताता है कि श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया शतक अचानक नहीं आया है। पिछले सात फर्स्ट-क्लास मुकाबलों में उन्होंने लगातार प्रभावशाली पारियां खेली हैं। इस दौरान पंजाब के खिलाफ 120* और उत्तराखंड के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल में 232 रन की पारी शामिल है। श्रीलंका-ए के खिलाफ भी उन्होंने 67 और 94 रन बनाए थे। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट से पहले अभ्यास मैच में उन्होंने
142 रन* की पारी खेली थी।
| खिलाफ/टूर्नामेंट/जगह |
पहली पारी |
दूसरी पारी |
| पंजाब, मोहाली |
9 |
120* |
| मुंबई, रणजी क्वार्टर फाइनल |
17 |
39 |
| उत्तराखंड, रणजी सेमीफाइनल |
232 |
बल्लेबाजी नहीं की |
| जम्मू-कश्मीर, रणजी फाइनल |
11 |
— |
| श्रीलंका-ए, गॉल |
12 |
67 |
| श्रीलंका-ए, गॉल |
94 |
बल्लेबाजी नहीं की |
| श्रीलंका, गॉल टेस्ट |
101* |
— |
नोट: एसएलसी XI के खिलाफ कोलंबो एनसीसी में
अभ्यास मैच में पडिक्कल ने 164 गेंदों पर नाबाद 142 रन बनाए थे। |