फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: 300+ चेज करते हुए कोहली का ये रिकॉर्ड देखा क्या? जयसूर्या का 'विराट' रिकॉर्ड तोड़ने की भी दहलीज पर

Mon, 12 Jan 2026 12:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 300+ लक्ष्य का पीछा करते हुए एक और शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले ने दिखाया कि विराट कोहली 300+ चेज के किंग हैं, और साथ ही वह जयसूर्या के प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। इस जीत ने कई टीम और व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स को उजागर किया, जिससे भारत की वनडे में ताकत और अधिक स्पष्ट हुई।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बड़ोदा में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारत ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 49वें ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। भारतीय टीम की जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई और 91 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने एकबार फिर 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। कोहली ने एक बार फिर यह साबित किया कि 300+ चेज में वह दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। इस मैच के बाद कोहली सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स भी उनके नाम दर्ज हुए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Who is Nandani Sharma: WPL में हैट्रिक लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज, इन्हें बनाया शिकार; देखें पूरी लिस्ट

Trending Videos

300+ चेज में कोहली का 'विराट' दबदबा
वनडे क्रिकेट में 300+ लक्ष्य का पीछा करना हमेशा कठिन माना गया है, लेकिन विराट कोहली ने इस श्रेणी में एक अलग ही मानक तय किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 93 रन की पारी के बाद अब कोहली के 300+ सफल चेज में आंकड़े बेहतरीन हैं। उन्होंने सफल 300+ चेज में 12 पारियों में 1091 रन बनाए हैं और वो भी 121.22 की औसत और 125+ के स्ट्राइक रेट से। सिर्फ आंकड़े ही नहीं, बल्कि हालात के अनुसार खेलने की क्षमता उन्हें इस सूची में सबसे अलग बनाती है। इस दौरान उन्होंने सात शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं।

जयसूर्या का रिकॉर्ड बेहद करीब
भारतीय जीत के बाद यह चर्चा भी तेज हुई कि कोहली कितने तेजी से प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स की सूची में आगे बढ़ रहे हैं। अभी इस लिस्ट में सचिन और जयसूर्या पहले और दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन कोहली बहुत करीब हैं। वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स में कोहली के 45 पुरस्कार हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। कोहली जयसूर्या (48 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स) से सिर्फ तीन अवॉर्ड दूर हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह रिकॉर्ड जल्दी टूट सकता है। सचिन के 62 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स अभी दूर हैं, लेकिन वे भी अब चर्चा में आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli: 'खुशी बांटना मेरा सौभाग्य, ट्रॉफियां गुरुग्राम में मां के पास', जीत के बाद कोहली ऐसा क्यों बोले?

50+ स्कोर की निरंतरता में अकेले खड़े कोहली
कोहली की सबसे बड़ी ताकत लगातार रन बनाना है। इस मैच ने एक और खास रिकॉर्ड को उजागर किया। वनडे क्रिकेट में पांच या उससे ज्यादा लगातार 50+ स्कोर सबसे ज्यादा बार बनाने का रिकॉर्ड अब सिर्फ विराट कोहली के नाम है। बाकी दिग्गज जैसे डिकॉक, विलियम्सन, बाबर इसे केवल दो बार कर पाए हैं, इससे कोहली की निरंतरता का स्तर साफ झलकता है।

टीम इंडिया का रिकॉर्ड: 300+ चेज में 'किंग'
कोहली की इस पारी के साथ टीम इंडिया का एक टीम रिकॉर्ड भी सामने आया। वनडे में 300+ सफल चेज सबसे ज्यादा बार भारत ने किए हैं। भारतीय टीम ने ऐसा 20 बार किया है। इंग्लैंड (15) और ऑस्ट्रेलिया (14) भी टीम इंडिया से पीछे हैं। भारतीय टीम के पास चेज मास्टर्स और मध्यक्रम की स्थिरता ही इसकी सबसे बड़ी वजह है।

विज्ञापन

अन्य रिकॉर्ड्स

  • न्यूजीलैंड की जीत का सिलसिला खत्म: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद न्यूजीलैंड ने नौ लगातार वनडे जीते थे, लेकिन भारत ने यह सिलसिला तोड़ दिया। 
  • भारतीय टीम 2023 से लगातार कीवी टीम पर भारी रही है: यह भारत की न्यूजीलैंड पर लगातार आठवीं वनडे जीत है। घरेलू मैदान की बात करें तो भारत 2017 से लगातार आठ वनडे न्यूजीलैंड से नहीं हारा है।
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा चेज: यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज था। इससे पहले भारत ने 2010 में 316 रन बंगलूरू में चेज किए थे।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli-Rohit Sharma: 'अनबॉक्सिंग सेरेमनी' में क्यों सम्मानित हुए रोहित-कोहली? जय शाह इस वजह से चर्चा में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें