सोशल मीडिया पर छाई 'अनबॉक्सिंग'
इस अनोखे पल ने फैंस को खूब हंसाया। ट्विटर से इंस्टाग्राम तक, फैंस ने इसे 'रोहित-कोहली अनबॉक्सिंग सेरेमनी' नाम दे दिया। कई मेम्स वायरल हुए, जिनमें लिखा था 'लिमिटेड एडिशन परफॉर्मर्स अनबॉक्स्ड!' खुद रोहित और कोहली भी इस मजेदार सम्मान पर हंस पड़े।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 300+ चेज करते हुए कोहली का ये रिकॉर्ड देखा क्या? जयसूर्या का 'विराट' रिकॉर्ड तोड़ने की भी दहलीज पर
क्यों हुआ सम्मान?
कोटांबी स्टेडियम में पहली बार पुरुषों का वनडे आयोजित हुआ। 35,000 दर्शकों की मौजूदगी में आयोजन समिति ने दोनों खिलाड़ियों का सम्मान इसीलिए किया क्योंकि उन्होंने पिछले डेढ़ दशक में वनडे बैटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आयोजकों ने यह मौका हाथ से निकलने नहीं दिया और दोनों को यादगार तरीके से सम्मानित किया।
कोटांबी में गूंजे 'रोहित-कोहली' के नारे
मैच शुरू होते ही स्टेडियम में 'रोहित-रोहित' और 'कोहली-कोहली' के नारे गूंजने लगे। फील्डिंग से लेकर बैटिंग तक, दर्शकों का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा। रोहित ओपनिंग करने उतरे और दो छक्कों और तीन चौकों के साथ तेज शुरुआत की, हालांकि वे जल्द आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंद में 26 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को झटका! चोट की वजह से यह स्टार खिलाड़ी अगले 2 वनडे से बाहर, क्या T20 विश्व कप में खेल पाएंगे?
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : PTI