फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: मैच के दौरान दो रन क्यों नहीं ले पा रहे थे वॉशिंगटन सुंदर? कप्तान शुभमन गिल ने कारण का किया खुलासा

Mon, 12 Jan 2026 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

पहले वनडे में वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन हुआ और मैच के बाद उनका स्कैन होने वाला है। गेंदबाजी के दौरान बाहर जाने के बावजूद उन्होंने बाद में बल्लेबाजी कर भारत की जीत में योगदान दिया। शुभमन गिल ने चोट की पुष्टि की, जबकि केएल राहुल ने माना कि उन्हें सुंदर की चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
केएल राहुल और सुंदर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले के दौरान ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चोट लगने की आशंका पैदा हो गई है। 26 वर्षीय सुंदर ने गेंदबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव महसूस किया, जिसके बाद मैच खत्म होने पर उनका स्कैन कराने का फैसला लिया गया है। अब कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि ऐसा क्या हुआ था कि सुंदर चेज के दौरान दो रन लेने में सक्षम नहीं थे।
विज्ञापन
Trending Videos

सुंदर ने अपनी पांच ओवर की गेंदबाजी में 27 रन दिए, लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के दौरान उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वह गेंदबाजी करने वापस नहीं आए। चोट की समस्या के बावजूद वाशिंगटन सुंदर ने बाद में भारत की रनचेज में योगदान दिया। बल्लेबाजी क्रम में आठवें नंबर पर उतरते हुए सुंदर ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई और टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में मदद की। हालांकि, इन दोनों ने एक बार भी दो रन पूरे नहीं किए और 48वें ओवर तक एक-एक रन से ही काम चलाया।

सुंदर सात रन बनाकर नाबाद लौटे। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। लोकेश राहुल ने 29 रन की नाबाद पारी खेली और दोनों ने 16 गेंदों में 27 रन की अटूट साझेदारी की।

गिल ने पुष्टि की 'सुंदर को साइड स्ट्रेन'
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सुंदर की चोट की स्थिति पर कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और मैच के बाद उनका स्कैन होगा।' गिल के इस बयान से साफ हुआ कि टीम ने चोट को लेकर सावधानी बरतना आवश्यक समझा है।
विज्ञापन

राहुल बोले, 'मुझे चोट की गंभीरता पता नहीं थी'
लोकेश राहुल ने भी मैच के बाद कहा कि उन्हें मैदान पर सुंदर की स्थिति का अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि वह दौड़ नहीं सकता। मुझे पता था कि पहली पारी में उसे कुछ परेशानी थी, लेकिन मुझे इसकी गंभीरता के बारे में पता नहीं था।'

सुंदर की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए राहुल ने आगे कहा, 'वह गेंद को बहुत अच्छी तरह से मार रहा था। जब वह आया तो हम पहले से ही लगभग एक रन प्रति गेंद की दर से रन बना रहे थे इसलिए जोखिम लेने की कोई जरूरत नहीं थी। उस पर अधिक दबाव नहीं था। उसने स्ट्राइक रोटेट की और अपना काम किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें