नागपुर में टीम इंडिया ने बनाया बड़ा स्कोर
नागपुर में रिंकू की पारी की बदौलत भारत ने 238/7 का स्कोर खड़ा किया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर की सूची में तीसरे नंबर पर आता है। यह सिर्फ दूसरी बार था जब नागपुर में किसी टीम ने टी20 में 200+ रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने 44वीं बार 200 से अधिक रन बनाए। यह इस प्रारूप में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़े T20I स्कोर:
| टीम |
स्कोर |
ग्राउंड / साल |
| ऑस्ट्रेलिया |
245/5 |
ऑकलैंड 2018 |
| इंग्लैंड |
241/3 |
नेपियर 2019 |
| भारत |
238/7 |
नागपुर 2026* |
| इंग्लैंड |
236/4 |
क्राइस्टचर्च 2025 |
| भारत |
234/4 |
अहमदाबाद 2023 |
किस टीम के खिलाफ भारत के कितने 200+ T20I टोटल
| खिलाफ |
कितनी बार |
| दक्षिण अफ्रीका |
8 |
| ऑस्ट्रेलिया |
7 |
| श्रीलंका |
6 |
| इंग्लैंड / न्यूजीलैंड |
5-5 |
| वेस्टइंडीज / आयरलैंड / अफगानिस्तान |
3-3 |
| बांग्लादेश |
2 |
| जिम्बाब्वे / नेपाल |
1-1 |
रिंकू का हालिया प्रदर्शन
घरेलू टूर्नामेंट्स को मिलाकर पिछले कुछ मैचों पर नजर डालें तो रिंकू बैट और कभी-कभी बॉल, दोनों से लगातार योगदान दे रहे हैं। वह हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान रहे थे। इस दौरान उन्होंने आठ पारियों में 421 रन बनाए थे। अब उसी फॉर्म को वह टी20 में भी जारी रखे हुए हैं।
रिंकू सिंह के हाल के मैच
| मैच |
बल्लेबाजी |
गेंदबाजी |
मैदान |
प्रारूप |
| भारत vs न्यूजीलैंड |
44* |
-- |
नागपुर |
T20I |
| यूपी vs सौराष्ट्र |
13 |
0/15 |
बंगलूरू |
लिस्ट A |
| यूपी vs बंगाल |
37* |
1/41 |
राजकोट |
लिस्ट A |
| यूपी vs विदर्भ |
57* |
-- |
सौराष्ट्र |
लिस्ट A |
| यूपी vs जम्मू & कश्मीर |
41 |
-- |
सौराष्ट्र |
लिस्ट A |
| यूपी vs असम |
37* |
0/31 |
राजकोट |
लिस्ट A |
| यूपी vs बड़ौदा |
63 |
1/29 |
राजकोट |
लिस्ट A |
| यूपी vs चंडीगढ़ |
106* |
-- |
राजकोट |
लिस्ट A |
| यूपी vs हैदराबाद |
67 |
0/29 |
राजकोट |
लिस्ट A |
तो क्या रिंकू विश्वकप की प्लेइंग-11 में खेल पाएंगे?
यही सवाल असली है। कारण ये हैं कि-
- तिलक वर्मा फिट होने की राह पर हैं और वापसी पर नंबर-तीन या नंबर-चार पर आ सकते हैं।
- शिवम दुबे ऑलराउंडर हैं, इसलिए टीम बैलेंस के लिहाज से उन्हें रिंकू पर तवज्जो मिलती है।
- यानी तिलक के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए किसी को बाहर होना पड़ेगा।
- कई विश्लेषकों के मुताबिक वह रिंकू ही हो सकते हैं, जो कि फैंस को दुखी करने वाली बात है।
- हालांकि, कई क्रिकेट पंडित रिंकू को खिलाने और दुबे को बाहर करने की भी वकालत कर चुके हैं।
यानी रिंकू के पास दमदार फॉर्म और डेथ-ओवर की ताकत है, लेकिन कुर्सी खाली तभी होगी जब टीम मैनेजमेंट बैटिंग फिनिशर को ऑलराउंडर से ज्यादा जरूरी माने। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला टी20 कल रायपुर में खेला जाएगा।