फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: कब और कितने बजे देखें पहला वनडे; जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी

Mon, 13 Jul 2026 02:24 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

India vs England (IND vs ENG) 1st ODI Live Streaming, Telecast: टी20 सीरीज की निराशा पीछे छोड़ अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के साथ भारत 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ नई शुरुआत करेगा। आइए जानते हैं कि दर्शक कब और कहां ये मैच देख सकेंगे...
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा। पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम वनडे में वापसी करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन

रोहित-कोहली की वापसी से मजबूत होगी टीम
भारत ने इंग्लैंड में अब तक 44 वनडे मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 23 में हार मिली है। एक मुकाबला टाई रहा और दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में वनडे में टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से बल्लेबाजी क्रम और मजबूत नजर आएगा। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल की भूमिका अहम रहेगी। वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

गेंदबाजी की जिम्मेदारी किसके पास होगी?
तेज गेंदबाजी की अगुआई जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार टीम में शामिल हैं। हर्षित चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई टीम का हिस्सा हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव। 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद और जोश टंग।
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 03:00 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले सोनी के स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें