फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: सीरीज के दौरान कोहली के निशाने पर होंगे कौन से रिकॉर्ड्स? इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ने का मौका

Mon, 13 Jul 2026 01:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस सीरीज में विराट कोहली भी खेलेंगे जो लंबे समय बाद भारतीय जर्सी में नजर आएंगे। कोहली के पास इस दौरान कुछ रिकॉर्ड्स तोड़ने का मौका होगा।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। विराट कोहली लगभग छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स होंगे। विराट खास मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

दरअसल, विराट ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने खेली 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर 203 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह 50 ओवर के प्रारूप में 15 हजार रन पूरे कर लेंगे। इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने वाले कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व के महज दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। कोहली ने अपने वनडे करियर में 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं।

सबसे तेज 15000 रन पूरे करने का मौका
  • सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 359 पारियां खेली थीं। 
  • विराट के पास हालांकि, इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा। 
  • कोहली अगर इस सीरीज में 203 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 
  • सचिन ने यह उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ दमदार है रिकॉर्ड
कोहली का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दमदार रहा है। उन्होंने इंग्लिश टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली 38 पारियों में विराट ने 41 की औसत से खेलते हुए 1,397 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर कोहली ने खेली 33 पारियों में 51.88 की औसत से 1,349 रन बनाए हैं। वह इंग्लिश कंडिशंस में एक शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं। भारतीय टीम की चाहत यही होगी कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अपने विराट रिकॉर्ड को इस वनडे सीरीज में भी बरकरार रखने में सफल रहें। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाना है, जबकि दूसरा वनडे 16 और तीसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें