फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? तीन छक्कों की जरूरत

Fri, 11 Sep 2026 06:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सहवाग ने अपने लंबे टी20 करियर में 147 छक्के लगाए थे, जबकि सूर्यवंशी ने उनसे एक छक्का ज्यादा लगा दिया है। हालांकि, दोनों के करियर की तुलना करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि सहवाग ने 159 टी20 मैच खेले थे, जबकि सूर्यवंशी ने अभी सिर्फ 40 मुकाबले खेले हैं। इसके बावजूद इतनी कम उम्र और इतने कम मैचों में सूर्यवंशी का यह आंकड़ा उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज को दर्शाता है।
विज्ञापन
सूर्यवंशी बनाम सहवाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन भी शामिल हैं। ऐसे में यह अभी तय नहीं है कि वैभव को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं। हालांकि, अगर वह खेलते हैं तो उनके पास वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका होगा। 
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी
तीन छक्के लगाते ही सहवाग को पीछे छोड़ेंगे वैभव
15 साल के सूर्यवंशी अभी तक अपने घरेलू मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेल पाए हैं। उनके अभी तक के छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच विदेशी जमीन पर आए हैं। ऐसे में घरेलू मैदान पर जब वह मैच खेलने उतरेंगे तो उनकी नजर इस मौका का पूरा फायदा उठाने पर होगी। वैभव ने अभी तक भारत के लिए छह टी20 में 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

इस दौरान सूर्यवंशी ने कुल मिलाकर 14 छक्के भी लगाए हैं। वहीं, सहवाग ने अपने करियर में भारत के लिए 19 टी20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 21.88 की औसत और 145.38 के स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए। हालांकि, वह अपने करियर में सिर्फ 16 छक्के ही लगा सके। ऐसे में वैभव के पास तीन छक्के लगाते ही सहवाग से आगे जाने का मौका होगा। वह अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में ही ऐसा करने की कोशिश करेंगे।

रोहित और सहवाग - फोटो : ANI
T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए?
हालांकि, सूर्यवंशी को भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी बनने के लिए लंबा रास्ता तय करना है। भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 205 छक्के लगाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव 179 छक्कों के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। हार्दिक पांड्या 126 छक्कों के साथ तीसरे और विराट कोहली 124 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा 104 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा
छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच छक्के
रोहित शर्मा 159 205
सूर्यकुमार यादव 113 179
हार्दिक पांड्या 138 126
विराट कोहली 125 124
अभिषेक शर्मा 56 104
केएल राहुल 72 99
संजू सैमसन 66 86

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में छक्कों के मामले में सबसे आगे रहे सूर्यवंशी
सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में खूब रन बनाए थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब वह इसी फॉर्म को घरेलू मैदान पर अपनी पहली सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे। वैभव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे और इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.3 रहा। सूर्यवंशी ने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। उनके टी20 करियर की बात करें तो वह अब तक केवल 40 मैचों में 148 छक्के लगा चुके हैं।
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
सहवाग ने 159 टी20 मैचों में लगाए थे 147 छक्के
दूसरी ओर, भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने टी20 करियर में कुल 159 मैच खेले और इस दौरान 147 छक्के लगाए। सहवाग ने टी20 क्रिकेट में 4061 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 147.83 रहा। महज 40 टी20 मैचों में 148 छक्के लगाने वाले सूर्यवंशी ने इस मामले में सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल में भी सहवाग का रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 104 मैचों में 2728 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 16 अर्धशतक निकले। आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 155.44 रहा।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच कब कब?
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली में खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम एशियाई खेल 2026 के लिए जापान रवाना होगी, जहां वह अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें