फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

Fri, 21 Jul 2017 02:04 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
भारतीय टीम ने जीत के बाद ली सेल्फी - फोटो : twitter
विज्ञापन
इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात देकर विश्व-कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान टीम इंग्लैंड से 23 जुलाई को होगा। 115 गेंदों में 171 रनों की धुंआधार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ दा मैच चुना गया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 40.1 ओवर में 245 रनों पर ही ढेर कर दिया। मैच का विनिंग विकेट दीप्ति शर्मा ने लिया। दीप्ति शर्मा ने 7.1 ओवर में 59 रन देकर टीम के लिए 3 विकेट हासिल किए। ऐसे में भारतीय महिला टीम को बधाई देने का तांता लग चुका है जिसमें वीरेंद्र सहवाग से लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला टीम इंडिया की शानदार जीत पर ट्वीट किया है कि 'हमे महिला टीम इंडिया ने गर्व महसूस करवाया है, फाइनल के लिए शुभकामनाएं।'  Congratulations #WomenInBlue. You made us proud. Best wishes for the finals. #IndvAus #WWC17 — Office of RG (@OfficeOfRG) July 20, 2017
वीरेंद्र सहवाग 
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा है कि, बधाई हो बीसीसीआई गर्ल्स 'देश के लिए जो आपने किया उसपर गर्व है और साथ ही फाइनल के लिए शुभकामनाएं।' 
विज्ञापन
Congratulations @BCCIWomen . Really proud of what these wonderful girls have achieved for the country.  Best wishes for the finals.#WWC17 — Virender Sehwag (@virendersehwag) July 20, 2017

सचिन तेंदुलकर
God of Cricket के नाम से पहचान रखने वाले सचिन ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और कहा कि ' ब्रिलियंट फिनिशिंग बाय दा विमेन ब्लू! उन्होंने टीम इंडिया की तस्वीर पर बोलते हुए कहा कि जीत की ये तस्वीर सब कुछ बयां कर रही है और हम अब लॉर्ड्स मैदान में की ओर चले हैं, सचिन ने इंग्लैंड के साथ फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं भी दीं ।  Brilliant finish by the #WomenInBlue! The pic says it all! Here we come Lord's! My best wishes for the final against England #AUSvIND #WWC17 pic.twitter.com/WPNLsLFhuE — sachin tendulkar (@sachin_rt) July 20, 2017

हरभजन सिंह
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि 'क्या चैंपियन हैं, आप जैसे खिलाड़ी बस एक बार ही जन्म लेते हैं।'  What a CHAMPION👏👏..player like you only born once..One of my Hero👌🙏 #Legend 🙏 https://t.co/9el1hBIjdY — Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 20, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें