फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Final: सैमसन-अभिषेक के चौके-छक्कों की बरसात से टीम इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज की बराबरी की

Sun, 08 Mar 2026 08:31 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

ये टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्वकप फाइनल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने। टीम इंडिया की आक्रामक बल्लेबाजी और मैच की तेज रफ्तार के कारण कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए। ये टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे।

विज्ञापन

पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर (T20 वर्ल्ड कप)

स्कोर मैच (टीम vs खिलाफ) मैदान वर्ष
92/0 भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2026
92/1 वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान ब्रिजटाउन 2024
91/1 नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड सिलहट 2014
89/3 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुंबई 2016
86/1 भारत बनाम नामीबिया दिल्ली 2026

नॉकआउट में सबसे तेज टीम 50
भारत ने सिर्फ चार ओवर में टीम फिफ्टी पूरी कर ली, जो टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल या फाइनल में सबसे तेज टीम 50 है।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे महंगे ओवर
फाइनल में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में 24 रन बने, जिससे यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया।

रन गेंदबाज टीम विपक्ष वर्ष
24 बेन स्टोक्स इंग्लैंड वेस्टइंडीज 2016
24 अक्षर पटेल भारत दक्षिण अफ्रीका 2024
24 लोकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड भारत 2026
विज्ञापन

फाइनल में पहली 50+ ओपनिंग साझेदारी
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में पहली बार 50 से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी देखने को मिली।

पावरप्ले में सबसे ज्यादा वाइड
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में आठ वाइड गेंदें फेंकी, जो किसी फुल मेंबर टीम द्वारा पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं।

नॉकआउट में सबसे तेज टीम 100
भारत ने फाइनल में सिर्फ 7.2 ओवर में 100 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे तेज टीम शतक भी दर्ज किया।

समय टीम बनाम टीम मैदान वर्ष
7.2 ओवर भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2026
7.5 ओवर न्यूजीलैंड बनाम द. अफ्रीका कोलकाता 2026
8.1 ओवर इंग्लैंड बनाम भारत मुंबई 2026
8.3 ओवर भारत बनाम इंग्लैंड मुंबई 2026
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें