फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, इस अनकैप्ड ऑलराउंडर को मिला मौका; रूट भी शामिल

Fri, 03 Jul 2026 06:10 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है। इस टीम में जेम्स कोल्स को पहली बार मौका मिला, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ी टीम में लौटे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड स्क्वॉड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ इस महीने खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के पुरुष चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में पहली बार ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को जगह मिली है। इससे पहले उन्हें भारत के खिलाफ इंग्लैंड की T20I टीम में शामिल किया गया था। वहीं, जोश टंग भी टीम में शामिल हैं, हालांकि उन्हें अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो गस एटकिंसन और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार 14 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होगी। इसके बाद अगले दो मुकाबले सोफिया गार्डन्स और लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाएंगे।

विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई को एजबेस्टन में होने वाले पहले वनडे मैच से होगी।
  • इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा।
  • तीसरा मैच 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा।
  • वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच एक जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसके लिए श्रेयस अय्यर की अगुआई कर रहे है। 
 
तारीख भारतीय समयानुसार  मैच स्थान 
14 जुलाई दोपहर 3:30 बजे पहला वनडे एजबेस्टन
16 जुलाई शाम 5:30 बजे दूसरा वनडे  सोफिया गार्डन्स 
19 जुलाई दोपहर 3:30 बजे तीसरा वनडे लॉर्ड्स
 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें