फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: अचानक क्यों भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी? कहा- जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह आज पूरा हुआ

Tue, 23 Jun 2026 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए 15 वर्षीय बल्लेबाज को पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिली। तीन स्टार वाली नीली जर्सी हाथ में लेते ही वैभव भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि जिस सपने के साथ उन्होंने बचपन में बल्ला उठाया था, वह अब सच होता नजर आ रहा है। हालांकि उन्हें अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार है, लेकिन भारतीय टीम का हिस्सा बनना ही उनके लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा देने वाले वैभव सूर्यवंशी ने उस भावनात्मक पल को याद किया है, जब उन्हें पहली बार भारतीय टीम की जर्सी दी गई। वैभव ने कहा है कि उस पल उन्हें लगा कि सबसे पहली बार उन्होंने बैट क्यों उठाया था।
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव ने कहा, 'इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने जिस वजह से पहले दिन से बल्ला उठाया और अभ्यास के लिए मैदान पर गया। वह सपना अब पूरा हो गया है। उस सफर का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ। मैं सच में इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'

'ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो'
वैभव ने कहा, 'मैंने जब वह टी-शर्ट देखी तो मुझे ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो। मैं मुस्कुराना बंद नहीं कर सका। कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। हमें उस समय प्रतिक्रिया देने किए शब्द नहीं मिलते। मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगा।' बीसीसीआई ने वीडियो का कैप्शन दिया है, 'लेडीज एंड जेंटलमेन, जिस पल का देश इंतजार कर रहा था, वो आ गया है। वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी में, इस बहुत खास पल के गवाह बनें।'
 

वैभव टी20 टीम में चुने गए
वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था। वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अगर सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारतीय सीनियर पुरुष टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन

आईपीएल में वैभव का शानदार प्रदर्शन
सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की तरफ से आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने और ऑरेंज कैप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया। वैभव ने आईपीएल 2026 में आरआर के लिए 16 मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतक लगाते हुए 776 रन बनाए थे। भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर नजर डालें तो टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को बेलफास्ट में 2 टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद एक से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। एशियन गेम्स में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर को शुरू होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें