फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं दिखेगा "दिलस्कूप", हार के साथ खत्म हुआ दिलशान का सफर

Sat, 10 Sep 2016 09:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिलकरत्ने दिलशान - फोटो : getty
विज्ञापन
बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनके नाम से क्रिकेट के किसी शॉट का नाम हो जाए। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान। जिनके नाम एक क्रिकेट का एक शॉट हो गया जिसका इस्तेमाल आजकल टी-20 क्रिकेट में तकरीबन हर खिलाड़ी करता है। लेकिन ओरिजिनल दिलस्कूप अब आप मैदान पर नहीं देख पाएंगे। क्योंकि इस श्रीलंकाई दिग्गज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।  शुक्रवार को दिलाशान ने अपने करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला, जिसमें उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दिलशान ने अपने करियर में कुल 87 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.98 की औसत 5492 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 सेंचुरी और 23 हाफ सेंचुरी लगाईं। वहीं 330 एकदिवसीय मैचों में दिलशान 39.23 की औसत से 10290 रन बनाए। वनडे मैचों में 22 सेंचुरी और 47 हाफ सेंचुरी लगाईं। वहीं 80 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28.19 की औसत से 1889 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। दिलशान उन 11 क्रिकेटरों में भी शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों (टी-20 और वनडे और टेस्ट) तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा हो।

 
विज्ञापन

साथी  खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

तिलकरत्ने दिलशान - फोटो : getty
इस श्रीलंकाई दिग्गज को साथी  खिलाड़ियों ने बल्ला उठाकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। करियर के आखिरी मैच में दिलशान मजह एक रन बना सके। एक रन बनाकर वह जॉन हेस्टिंग्स की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए  दो विकेट झटके। इस बीच मैदान में उपस्थित दर्शक लगातार उनकी हौसलाअफजाई करते रहे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैंने 17-18 साल के अपने करियर का भरपूर लुत्फ उठाया। मैंने जो टीम के लिए किया है उसकी मुझे खुशी है। दिलशान ने कहा कि मैं कभी रिकॉर्ड्स के लिए नहीं खेला। मैंने हमेशा अपनी टीम और देश के लिए खेला है। अब मैं अपने बच्चों और परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें