सीएसके ने शेयर किया मजेदार वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें पहले अंशुल कंबोज को उनके हमशक्ल की तस्वीर दिखाई गई। इस पर कंबोज ने हंसते हुए कहा, 'असल में लगभग सभी लोगों ने यह मीम मुझे इंस्टाग्राम पर भेजा है। सब पूछ रहे थे कि तुम वहां क्या कर रहे हो? मैं कह रहा था कि नहीं, मैं वहां नहीं हूं। लेकिन हां, वह थोड़ा मेरे जैसा दिखता है, पूरी तरह नहीं। शायद जब वह अपनी कैप हटाएगा, तब और पता चलेगा।' इसके बाद वीडियो में कंबोज की मुलाकात उनके हमशक्ल से कराई गई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
अश्विन ने भी लिया मजा
हमशक्ल की तस्वीर वायरल होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'ड्यूटी हमेशा पहले आती है, लेकिन करो या मरो वाले मैच के दिन यह थोड़ा ज्यादा हो गया। डे मैच है, कैब लो और जल्दी चेपॉक पहुंचो अंशुल कंबोज। बड़ा मैच है।' अश्विन का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।