फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri Series: अफगानिस्तान की जगह ये टीम लेगी त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा, पीसीबी ने दी जानकारी; जानें कार्यक्रम

Sun, 19 Oct 2025 10:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

रावलपिंडी में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में श्रीलंका तीसरी टीम है। जिम्बाब्वे की भागीदारी की घोषणा करते हुए पीसीबी ने केवल इतना कहा कि अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ACB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की जगह जिम्बाब्वे की टीम तीन देशों के टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शामिल होगी। त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन 17 से 29 नवंबर तक पाकिस्तान में होना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, अफगानिस्तान ने इससे पहले पाकिस्तान के हवाई हमले में अपने तीन क्रिकेटरों की मौत का हवाला देते हुए शनिवार को घोषणा की थी कि वह इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा।
विज्ञापन


रावलपिंडी में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में श्रीलंका तीसरी टीम है। जिम्बाब्वे की भागीदारी की घोषणा करते हुए पीसीबी ने केवल इतना कहा कि अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में आयोजित होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है, जिसमें श्रीलंका भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें