फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'हम माही भाई को बहुत मिस करते हैं, टीम बस में अब भी उनकी सीट रहती है खाली'

Mon, 27 Jan 2020 11:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, जिसमें चहल ने दिखाया कि टीम बस में धोनी की सीट पर कोई नहीं बैठता, जिस पर बैठकर वो सफर करते थे। वह सीट खाली ही रहती है। 

विज्ञापन


दरअसल, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक विडियो पोस्ट किया है,  जिसमें टीम इंडिया बस में बैठकर ऑकलैंड से हैमिल्टन जा रही है। ऑकलैंड में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दोनों टी-20 मैच जीते और अब सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में होना है।

इस विडियो के अंत में चहल उस सीट पर जाते हैं, जहां धोनी बैठते थे। चहल सीट की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'ये जहां दिग्गज बैठते थे, माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी), अब भी यहां कोई नहीं बैठता है। हम उन्हें बहुत मिस करते हैं।' 
विज्ञापन

 
इससे पहले वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'वह कभी चहल टीवी पर नहीं आए, बहुत आना चाहते थे, तड़पते थे लेकिन हमने कहा कि नहीं भैया, अभी नहीं।' बता दें कि युजवेंद्र 'चहल टीवी' के नाम से एक विडियो टॉक शो करते हैं जिसमें वह दूसरे साथी खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें