फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के क्रिकेटरों ने कहा, देश में क्रिकेट को बचाने के लिए मुफ्त में खेलेंगे

Tue, 30 Jul 2019 10:56 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगने के बाद जिम्बाब्वे के क्रिकेटर देश में इस खेल को बचाए रखने के लिए मुफ्त में खेलेंगे। इन खिलाड़ियों ने अगामी टी-20 क्वालीफायर्स में भाग लेने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है।

विज्ञापन


महिला टी-20 क्वालीफायर्स के मैच अगस्त होंगे जबकि पुरूषों के क्वालीफायर्स मुकाबले अक्टूबर में खेले जाऐंगे। टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने गोपनीयता की शर्त पर ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा कि ‘ हम मुफ्त में खेलेंगे। हमें जब तक उम्मीद की किरण दिखेगी तब तक हम खेलना जारी रखेंगे। हमारा अगला मुकाबला क्वालीफायर्स में होगा।’ 

पुरूष और महिला सीनियर टीम को पिछले दो महीने का भुगतान भी नहीं किया गया है और पुरुष टीम को हाल के नीदरलैंड और आयरलैंड के दौरे की मैच फीस भी नहीं दी गई है। आईसीसी ने इस महीने जिम्बाब्वे क्रिकेट को वैश्विक संस्था के संविधान का उल्लंघन करने के लिए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। आईसीसी संविधान किसी तरह के सरकारी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है। 
विज्ञापन


इस निलंबन के बाद भी जिम्बाब्वे की टीम द्वीपक्षीय श्रृंखला में भाग ले सकती है, लेकिन आईसीसी की वित्तीय मदद के बिना उनके लिए मेजबानी करना मुश्किल होगा। भविष्य का दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के मुताबिक जिम्बाब्वे की टीम को अगस्त में अफगानिस्तान और अक्टूबर-नवंबर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें