फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बाद पाकिस्तानी टीम को मिली ये जलालत

Wed, 28 Aug 2013 11:47 AM IST
हरारे/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान जिम्बाब्वे ने हेमिल्टन मसाकद्जा और वुसी सिंबाडा के शानदार अर्धशतकों से पाकिस्तान को पहले वनडे मुकाबले में सात विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे की वनडे मैचों में 1998 के बाद यह पहली जीत है। इस जीत से जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि इससे पहले पाकिस्तान दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम सात विकेट पर सिर्फ 244 रन ही बना सकी। कप्तान मिस्बाह उल हक ने 83 रन की नाबाद पारी खेली। पाक की बल्लेबाजी बेहद धीमी रही लेकिन कप्तान मिस्बाह ने अंतिम ओवरों में कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


जवाब में मेजबान जिम्बाब्वे ने 48.2 ओवर में तीन विकेट पर 246 रन बनाकर शानदार जीत हासिल कर ली। हेमिल्टन मसाकद्जा और वुसी सिंबाडा ने पहले विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी।
विज्ञापन


‘मैन ऑफ द मैच’ हेमिल्टन ने 85 जबकि सिबांडा ने 54 रन की पारी खेली। कप्तान ब्रेंडन टेलर 43 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। पाक की ओर से सईद अजमल ने दो और जुनैद खान ने एक सफलता हासिल की।

जिम्बाब्वे के लिए यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि हाल ही में उसे टीम इंडिया के हाथों वनडे सीरीज में 5-0 से हार का मुंह देखना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें