ब्रैंडन टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिकॉर्डधारी ब्रैंडन टेलर
2015 वर्ल्ड कप में ब्रैंडन टेलर ने दो शतक लगाकर रिकी पोंटिंग की बराबरी की थी। वो एक वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान थे। टेलर ने ऑकलैंड में भारत के खिलाफ 110 गेंदों पर 5 छक्के और 15 चौकों की मदद से टेलर ने 138 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने होबार्ट में आयरलैंड के खिलाफ 121 रनों की पारी खेली थी। ब्रैंडन टेलर जिम्बाब्वे के कप्तान रह चुके हैं। 33 साल के ब्रैंडन टेलर ने जिम्बाब्वे के लिए 188 वन-डे, 27 टेस्ट और 30 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उनके नाम 16 इंटरनेशनल शतक भी हैं।