फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को रोमांचक सीरीज की उम्मीद, भारत को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान

Tue, 21 Jul 2026 05:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत को प्रबल दावेदार मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी और उनके पास समान रूप से जीत हासिल करने के मौके होंगे।
विज्ञापन
सिकंदर रजा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने उन सुझावों को खारिज कर दिया है जिनमें भारत को आगामी टी20 सीरीज का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। उनका मानना है कि यह तीन मैचों की सीरीज कई लोगों की उम्मीदों से कहीं अधिक संतुलित होगी। इस सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगी, जबकि बाकी दो मैच 25 और 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन


 

भारत के लिए निराशाजनक रहा था ब्रिटेन दौरा
भारतीय टीम ब्रिटेन के अपने निराशाजनक सीमित ओवरों के दौरे से उबरने के इरादे से जिम्बाब्वे पहुंची है। नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे सीरीज भी 1-2 से हार गई थी। ऐसे में इस विदेशी दौरे से पहले मेहमान टीम लगातार जवाब तलाश रही है।

टी20 क्रिकेट में भारत के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद, रजा का मानना है कि इस मुकाबले में किसी एक टीम को विजेता चुनना मुश्किल है। 136 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके इस दिग्गज ऑलराउंडर ने जोर देकर कहा कि उनकी टीम के हालिया प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। रा ने कहा कि इस सीरीज में दोनों देशों के पास बराबर मौका रहेगा। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि क्योंकि जिम्बाब्वे लगातार अच्छा और मनोरंजक क्रिकेट खेल रहा है, इसलिए यह सीरीज दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाली है।
विज्ञापन

रजा बोले- एकतरफा नहीं होगी सीरीज
रजा ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, लेकिन साथ ही उन्होंने ध्यान दिलाया कि जिम्बाब्वे भी अपनी टीम का पुनर्गठन कर रहा है और युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि वह इसे एकतरफा सीरीज के रूप में नहीं देखते हैं। हालांकि, भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के अपने 2024 के पिछले दौरे से आत्मविश्वास मिलेगा, जब उसने शुभमन गिल की कप्तानी में पहला मैच हारने के बाद वापसी करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती थी। दोनों टीमों के खुद को साबित करने के इरादे को देखते हुए, रजा को एकतरफा नतीजे के बजाय एक मनोरंजक मुकाबले की उम्मीद है।

जिम्बाब्वे ने फरवरी में कोलंबो में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के मैच में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था। उसने इस साल श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत दर्ज की हैं। रजा ने कहा, जहां तक जीत हार का सवाल है तो दोनों टीमों के पास यह सीरीज जीतने के बराबर के मौके होंगे। भारत अभी बदलाव के दौर से गुजर रहा है जिससे यह सीरीज और अधिक रोमांचक हो गई है। मुझे नहीं लगता कि यह सीरीज एकतरफा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें