फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज पर फैसले के लिए अक्टूबर तक इंतजार करेगा बीसीसीआई

Fri, 19 Jul 2019 08:40 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bcci
विज्ञापन

जिंबाब्वे क्रिकेट को आईसीसी से निलंबित करने के बाद बीसीसीआई अगले साल जनवरी में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की  वैकल्पिक योजना पर काम करने लिए अक्तूबर तक का इंतजार करेगा। 

विज्ञापन


आईसीसी ने जिंबाब्वे क्रिकेट को वैश्विकसंस्था के संविधान के उल्लंघन के लिए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया, जो किसी भी तरह के सरकारी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करती। इस फैसले के बाद जिंबाब्वे क्रिकेट टीम का भारत दौरा प्रभावित हो सकता है। 

तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम को उनके खिलाफ पांच, सात और 10 जनवरी को तीन टी20 खेलने हैं। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा,‘फिलहाल हम किसी वैकल्पिक योजना पर काम नहीं कर रहे है। हम आईसीसी की 16 अक्तूबर की होने वाली त्रैमासिक बैठक का इंतजार करेंगे। उन्हें चीजों को ठीक करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। ऐसे में इंतजार करना ठीक रहेगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हालांकि माना कि जिंबाब्वे क्रिकेट को अगर अक्तूबर तक आईसीसी से हरी झंडी नहीं मिली तो स्थिति कुछ अलग होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें