फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने दूसरे टेस्ट में भी पाक को छकाया

Fri, 13 Sep 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्बाब्वे भले ही टेस्ट रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर हो, लेकिन उसने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान पर बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज ब्रायन विटोरी के पांच विकेटों की बदौलत जिम्बाब्वे ने हराने में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

स्टंप्स तक जिम्बाब्वे ने चार विकेट पर 121 रन बना लिए थे और उसकी बढ़त 185 रन की हो गई थी।

इससे पहले, मैच के तीसरे दिन सुबह पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 163 रन से आगे बढ़ाई। लेकिन पूरी पाक टीम को 230 रन पर सिमट गई। जिम्बाब्वे ने पहली पारी के आधार पर 64 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में ओपनर प्रास्पर उत्साया (5) जल्द आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ओपनर टीनो मवोयो (58) और हेमिल्टन मसाकद्जा (44) ने दूसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़कर टीम अच्छी स्थिति में पहुंचाया। लेकिन पाक ने दिन के आखिरी तीन ओवर में तीन विकेट चटकाकर मैच में वापसी की।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी जिम्बाब्वे ने बढ़त बनाई थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें