फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: मुरलीधरन-विटोरी से मिली सीख से निखरी जीशान अंसारी की गेंदबाजी, अब यूपी लीग में मिल रहा पीयूष चावला का साथ

Tue, 25 Aug 2026 04:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीशान अंसारी ने बताया कि आईपीएल में मुथैया मुरलीधरन और डेनियल विटोरी से मिली गेंदबाजी की सीख ने उनके खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई। यूपी टी20 लीग में पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला भी उन्हें लगातार गेंदबाजी की बारीकियां और जरूरी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
जीशान अंसारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने अपनी गेंदबाजी में सुधार का श्रेय श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी से मिली सीख को दिया है। अंसारी का कहना है कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रहते हुए दोनों दिग्गजों से उन्हें गेंदबाजी की ऐसी बारीकियां सीखने को मिलीं, जिनके बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद से बदला करियर
  • जीशान अंसारी 2016 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। उस टीम में ईशान किशन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे। हालांकि, उनके करियर को नई दिशा तब मिली जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम में शामिल किया।
  • अंसारी ने पीटीआई वीडियोज से बातचीत में कहा कि सनराइजर्स के साथ रहते हुए उन्हें मुरलीधरन और विटोरी से काफी कुछ सीखने का मौका मिला। उन्होंने कहा, 'जब मैं सनराइजर्स में था, तब मुझे मुथैया मुरलीधरन और डेनियल विटोरी से काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने मुझे गेंदबाजी के बारे में कई ऐसी बातें बताईं, जो मुझे पता नहीं थीं।'
  • उन्होंने आगे कहा कि दोनों दिग्गजों से मिली सीख उनके खेल में काफी उपयोगी साबित हुई है। अंसारी ने कहा, 'उनसे मैंने जो कुछ भी सीखा है, उससे मुझे बहुत मदद मिली है। अगर मैं उनसे मिली सीख पर अमल करता रहूंगा तो मेरा खेल बेहतर होता जाएगा।'

पीयूष चावला भी कर रहे मदद
26 वर्षीय जीशान अंसारी को यूपी टी20 लीग के दौरान पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला का मार्गदर्शन भी मिल रहा है। अंसारी ने बताया कि उन्होंने चावला से दो बार बातचीत की है और इस दौरान उन्हें गेंदबाजी को लेकर उपयोगी सलाह मिली। उन्होंने कहा, 'मैंने यूपी टी20 में पीयूष चावला से दो बार बात की है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और मुझे कुछ सलाह भी दी। मैं उनसे जितना हो सके सीख रहा हूं। वह मेरी बहुत मदद कर रहे हैं।'
विज्ञापन

अनुभव से बेहतर होने की कोशिश
जीशान अंसारी लगातार अनुभवी स्पिनरों से सीखकर अपनी गेंदबाजी को और प्रभावी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुरलीधरन, विटोरी और चावला जैसे दिग्गजों का मार्गदर्शन उनके लिए अहम साबित हो सकता है। अब उनकी नजर अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर करने और भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत करने पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें