फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर खान ने की 'चक दे' गर्ल सागरिका घाटगे से सगाई, जल्द करेंगे शादी

Tue, 25 Apr 2017 04:24 AM IST
amarujala.com, Presented By : अकरम
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से सगाई कर ली। पिछले काफी दिनों से इन दोनों की रिलेशनशिप की चर्चाएं चल रही थीं। सोमवार को ट्विटर पर सगाई की घोषणा कर जहीर ने सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन


'चक दे इंडिया' फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री सागरिका से अपनी सगाई की घोषणा करते हुए जहीर ने ट्विटर पर लिखा, 'कभी भी अपनी पत्नी की पसंद पर मत हंसो। आप भी उसमें से एक हो !!! जिंदगी की जीवनसाथी, एंगेज्ड सागरिका घाटगे।'  

जहीर की अगुवाई वाली दिल्ली डेयरडेविल्स इस समय छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। जहीर आईपीएल में अब तक 95 मैच खेल चुके हैं और वह 100वें विकेट से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल खेलेने की शुरुआत करने वाले जहीर मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। इसके बाद 2011 में वह दोबारा बैंगलोर टीम में शामिल हुए और 2013 तक खेले। बाद में उन्हें आईपीएल के आठवें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीद लिया और वह तब से इसी टीम में हैं।
विज्ञापन


Never laugh at your wife's choices. You are one of them !!!  Partners for life. #engaged @sagarikavghatge pic.twitter.com/rUOtObFhiX — zaheer khan (@ImZaheer) April 24, 2017
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें