फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर के गुर सीख एंडरसन ने किया भारत को पस्त

Thu, 06 Dec 2012 12:02 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडन गार्डंस टेस्ट में रिवर्स स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले जेम्स एंडरसन को इस गेंदबाजी कला सीखने की प्रेरणा जहीर खान से मिली है। एंडरसन ने कहा, 'मुझे याद है कि 2007 के इंग्लैंड दौरे पर जहीर खान ने रिवर्स स्विंग का भरपूर इस्तेमाल किया था। उसी को देखकर मैंने इस खास गेंद का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। गेंद में एक चमक वाला हिस्सा होता है जिसे अगर बल्लेबाज देख ले तो उसके लिए खेलना बेहद आसान हो जाता है।'
विज्ञापन


एंडरसन ने कहा, 'मैंने छुपाने वाली वही कला अपनाई और यह काफी फायदेमंद साबित हुआ। हमें पिछले दो टेस्ट मैचों में इसका अंदाजा हो गया था और जैसे ही मैंने कोलकाता की पिच देखी मैंने कहा कि यही मौका है। रिवर्स स्विंग तेंज गेंदबाजों का अहम हथियार है क्योंकि यह आपको खेल में बनाए रखता है। मुझे काफी मजा आया और मैं बेहद खुश हूं।' ईडन गार्डंस टेस्ट की पहली पारी में एंडरसन ने 28 ओवर की गेंदबाजी में 89 रन खर्च कर तीन विकेट झटके।

अब तक सचिन तेंदुलकर को आठ बार आउट कर चुके एंडरसन ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में भी उनका शिकार करने के बाद काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि सचिन का विकेट लेना हमेशा ही खास होता है। जब मैं संन्यास लूंगा तो उसके बाद दूसरे लोगों को यह बताने में गर्व महसूस होगा कि मैंने सचिन का विकेट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें