फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर खान का 'जानी दुश्मन' एक बार फिर ढेर

Fri, 20 Dec 2013 12:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ के खिलाफ अपनी श्रेष्ठता फिर साबित करते हुए उन्हें एक और बार अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बाएं हाथ के गेंदबाज जहीर ने स्मिथ को चायकाल के बाद 68 रन पर पगबाधा करा दिया।

जहीर के टेस्ट करियर का यह 296वां विकेट है।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ को जहीर ने टेस्ट में अब 10 मैचों में सातवीं बार अपना शिकार बनाया है।

कोहली ने की तेंदुलकर-द्रविड़ की बराबरी!

स्मिथ को सर्वाधिक आठ बार आउट करने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के क्रिस मार्टिन के नाम है।

कुल 14 बार किया आउट
भारतीय तेज गेंदबाज अब तक स्मिथ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 14 बार आउट कर चुके हैं।

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले स्मिथ ने जहीर के खतरे को हालांकि खारिज करते हुए कहा था कि वह इस भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर न ही चिंतित हैं और न ही उनके बारे में सोच रहे हैं।
विज्ञापन


बल्लेबाजी के दौरान जहीर ने स्मिथ को आउट करने से पहले काफी परेशान भी किया था।

जहीर ने स्मिथ को इस पारी में कुल 48 गेंदें फेंकी जिसमें अफ्रीकी बल्लेबाज ने पांच चौके के साथ 27 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें