फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या को इस बड़ी कंपनी ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर, इस अंदाज में करेंगे प्रचार

Sat, 17 Feb 2018 08:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पांडया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को ग्राहकों को अच्छी रेस्टोरेंट डील देने वाली कंपनी जैगल ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसी के साथ टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या उत्पादन का प्रचार करते नजर आएंगे। बता दें कि यह कंपनी कॉरपोरेट कार्ड, ग्रुप डाइनिंग डील्स और रिवार्डस और लोयल्टी सिस्टम प्रदान करती है।

विज्ञापन


कंपनी के साथ जुड़ने पर पंड्या ने कहा, मैं जैगल के साथ जुड़कर काफी खुश हूं। यह ब्रांड लोगों को भुगतान करने के नए-नए तरीके, सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट के बारे में बताता है। खाने का शौकीन होने के कारण मैं हमेशा से नए रेस्टोरेंट ढूंढ़ना चाहता हूं और जैगल की सर्विस तथा नए तरीके उपयोग करते हुए बचत भी होती है तथा नई डील भी देते हैं।' वहीं, पंड्या ने कहा, 'जैगल के साथ अपने पहले विज्ञापन को रॉकस्टार अंदाज में रिकॉर्ड करने के लिए मैं तैयार हूं।'

गौरतलब हो कि पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वनडे में हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में पांड्या हाशिम अमला का कैच पकड़कर टीम इंडिया के ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या ने 35वें ओवर की चौथी गेंद पर हाशिम अमला को रन आउट कर दिया जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उनका यह थ्रो अफ्रीका को महंगा पड़ गया। अमला के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका की टीम लड़खड़ा गई और अपने बाकी बचे 6 विकेट महज 35 रनों के अंदर ही गंवा दिए और पूरी टीम 201 रन पर ही सिमट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें