पंत के साथी युजवेंद्र चहल ने युवा बल्लेबाज की खिंचाई करने में ज्यादा देरी नहीं की और कमेंट किया, 'अपोलो सर्कस से ऑफर आया है भाई। आपके इस वीडियो को देखने के बाद हां कर दूं।'
दिल्ली के बल्लेबाज भी कहां रूकने वाले थे। उन्होंने चहल के कमेंट पर रिप्लाई किया, 'जी हां कीजिए, लेकिन मैं आपके साथ ही इसे ज्वाइन करूंगा।'
बता दें कि इंग्लैंड के हाथों वन-डे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से पहला टेस्ट खेला जाएगा।