फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, टी-20 विश्व कप को लेकर युवाओं पर दबाव नहीं 

Wed, 06 Nov 2019 10:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal - फोटो : social Media
विज्ञापन

अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए युवा खिलाड़ियों से काफी अपेक्षाएं की जा रही हैं लेकिन भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि टीम प्रबंधन का किसी तरह का दबाव नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे केवल इतना सुनिश्चित करना चाहते हैं कि गलतियां नहीं दोहरायी जाएं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ वर्तमान टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को उतारा है।

चहल ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व कहा, 'अभी जो 11 खिलाड़ी खेल रहे हैं और जो खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम में हैं, वे अपनी भूमिका जानते हैं। ऐसा नहीं है कि कोई एक या दो मैच खेलकर बाहर हो रहा है। एक-दो मैच गलत हो सकते हैं लेकिन प्रबंधन की तरफ से किसी तरह का दबाव नहीं है। बस यही एक चीज है कि हमने किसी मैच में जो गलती की है उसे दोहरायें नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें