फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: युजवेंद्र चहल को है लय हासिल करने का भरोसा, खराब प्रदर्शन से नहीं चिंतित; बोले- मैं कीमत का हकदार

Sun, 06 Apr 2025 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चहल के नाम आईपीएल में 206 विकेट है, लेकिन उन्होंने मौजूदा सत्र में टीम के तीन मैचों में सिर्फ एक सफलता हासिल की है। चहल ने अपनी कीमत को जायज ठहराया। 
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन से चिंतित नहीं हैं और उन्हें भरोसा है कि वह लय हासिल कर लेंगे। चहल को पंजाब ने मेगा नीलामी 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। चहल के नाम आईपीएल में 206 विकेट है, लेकिन उन्होंने मौजूदा सत्र में टीम के तीन मैचों में सिर्फ एक सफलता हासिल की है। चहल ने अपनी कीमत को जायज ठहराया। 
विज्ञापन

प्राथमिकता ट्रॉफी जीतने की 
चहल ने कहा, हमने तीन मैच खेले हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि हमने उनमें से दो जीते हैं। टूर्नामेंट अभी शुरू हुआ है और मैं अपनी लय हासिल करने की तरफ बढ़ रहा हूं। मेरा प्रदर्शन अब तक प्रभावी नहीं रहा है। मैं एक ही विकेट ले सका हूं लेकिन मेरी प्राथमिकता ट्रॉफी जीतने की है। मुझे लगता है कि मैं इस कीमत का हकदार हूं। जब आप खेलते हैं, तो आप यह नहीं सोचते कि आपने पांच करोड़ या 18 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Jayasuriya-Modi: जयसूर्या ने जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए मोदी से मांगी मदद, जानें पीएम ने क्या कहा

भारतीय टीम में जगह बनाने पर क्या बोले चहल
चहल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अगस्त 2023 के बाद से राष्ट्रीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है। यह लेग स्पिनर हालांकि इस बात से ज्यादा परेशान नहीं है। उन्होंने कहा, मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है। मैं पिछले साल लगभग पूरे वर्ष टीम से बाहर था लेकिन टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल रहा। मैं खुद पर दबाव डालने से बचना चाहता हूं। मैं किसी टीम के लिए खेल रहा हूं यह सोचे बिना अपने खेल का लुत्फ उठाता हूं।
विज्ञापन

चहल को इस बात की भी खुशी है कि कुलदीप यादव देश के लिए और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कुलदीप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि वह अभी दुनिया का नंबर एक कलाई का स्पिनर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें