फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल ने यूट्यूबर धनश्री से की शादी, ट्विटर पर लोगों ने अपने अंदाज में दी बधाइयां

Wed, 23 Dec 2020 10:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल की शादी - फोटो : twitter@harbhajan_singh
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मंगलवार को अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ सात फेरे ले लिए। 30 वर्षीय गेंदबाज ने अगस्त में आईपीएल से पहले यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री से सगाई की थी और अब दोनों नई दिल्ली में एक निजी समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमने किसी मोड़ पर एक साथ सफर शुरू किया और पाया कि हमेशा साथ रहेंगे क्योंकि अनंत काल और उससे भी आगे के समय के लिए हमने साथ जीवन गुजारने का फैसला किया।'

विज्ञापन


चहल द्वारा तस्वीर शेयर करने और शादी की जानकारी देने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं और प्रतिक्रियाएं दी। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर चहल की भी लोगों ने खूब खिंचाई की और मिम्स बनाकर मजे लिए। जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी उन्हें बधाइयां दी।  
 

विज्ञापन

ट्वुिटर पर प्रतिक्रियाएं

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने चहल को बधाई देते हुए लिखा, 'इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आपने कितने मैच खेलें, लेकिन वह एक ऐसी मैच होगी जहां आप हमेशा आना चाहेंगे।









और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें