फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI: चहल की पंजाब टीम में वापसी, मुंबई के लिए टॉप्ली करेंगे डेब्यू; दोनों टीमों ने किए एक-एक बदलाव

Sun, 01 Jun 2025 08:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और स्पिनर युजवेंद्र चहल की वापसी हो गई है जो चोट के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे थे।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पिनर युजवेंद्र चहल की क्वालिफायर-2 मुकाबले से पंजाब किंग्स टीम में वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक-एक बदलाव किया है।

 

विज्ञापन

बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी
मुंबई और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबले से ठीक पहले अहमदाबाद में बारिश शुरू हो गई। मैदान को कवर्स से ढका गया। शुरुआत में बारिश हल्की थी और रुक भी गई थी। लेकिन जैसे ही दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरे तेज बारिश आ गई और पूरे मैदान को कवर्स से ढकना पड़ा। हालांकि, बाद में बारिश रुक गई थी और मैच 8:25 बजे शुरू होना था, लेकिन फिर बारिश आने के कारण समय पर मैच शुरू नहीं हो सका।  

पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और स्पिनर युजवेंद्र चहल की वापसी हो गई है जो चोट के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे थे। मुंबई ने भी टीम में एक बदलाव किया है। मुंबई ने प्लेइंग-11 में रीस टॉप्ली को ग्लीसन की जगह मौका दिया है। ग्लीसन चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: PBKS vs MI: क्वालिफायर-2 मैच में बारिश का साया, रद्द हुआ मुकाबला तो ये टीम फाइनल के लिए करेगी क्वालिफाई

 

कलाई की चोट के कारण थे बाहर 
चहल कलाई में चोट के कारण पंजाब के लिए पिछले कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं थे। आरसीबी के खिलाफ क्वालिफायर-1 मैच से पहले चहल ने अभ्यास किया था, लेकिन वह उस मैच में नहीं खेल सके थे। पंजाब को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और उसके पास फाइनल में पहुंचने का यह आखिरी मौका है। चहल ने इस सीजन अब तक 12 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। चहल का इस मैच के लिए लौटना पंजाब के लिए राहत की खबर है।

 

पहले आरसीबी के लिए खेल चुके हैं टॉप्ली
मुंबई इंडियंस ने टॉप्ली को टीम में शामिल किया है जो इस मैच से फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू करेंगे। टॉप्ली को ग्लीसन के कारण मौका मिला है। ग्लीसन चोट के कारण इस मैच से बाहर हैं जिन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिनिमेटर मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। टॉप्ली ने आईपीएल में पांच मैच खेले हैं और पांच विकेट लिए हैं। टॉप्ली 2023 और 2024 सीजन में आरसीबी के लिए खेले थे, लेकिन उन्हें इस सीजन के लिए मुंबई ने नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ली। 
इम्पैक्ट सबः अश्विनी कुमार, कृष्णन श्रीजिथ, राघु शर्मा, रॉबिन मिंज, बेवॉन जैकॉब।

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 
इम्पैक्ट सबः प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जैवियर बार्टले, हरप्रीत बरार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें