मुंबई को होगा नुकसान
मुंबई और पंजाब के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं हो पाता है तो पंजाब की टीम ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी और मुंबई का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में मुंबई के लिए यह बड़ा झटका होगा, जबकि तीन जून को इसी मैदान पर होने वाले खिताबी मुकाबले में पंजाब और आरसीबी की भिड़ंत होगी। हालांकि, मुंबई के प्रशंसक यही चाहेंगे कि मैच पूरा हो।
ये भी पढ़ें: PBKS vs MI Live Score: फाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी जोर लगाने उतरेगी मुंबई-पंजाब, चहल की वापसी पर नजरें
प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बारिश की संभावना को देखते हुए फाइनल सहित प्लेऑफ मुकाबले के लिए गेम टाइम में एक घंटे का समय बढ़ाया था। इसका मतलब यह है कि रात 9:30 बजे तक 20 ओवर का मुकाबला कराया जा सकता है और अगर तब तक मैच नहीं शुरू हो सका तो ओवर में कटौती की जाएगी।
क्वालिफायर-2 मुकाबले के लिए पंजाब और मुंबई की प्लेइंग-11:
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ली।
इम्पैक्ट सबः अश्विनी कुमार, कृष्णन श्रीजिथ, राघु शर्मा, रॉबिन मिंज, बेवॉन जैकॉब।
पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सबः प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जैवियर बार्टले, हरप्रीत बरार।