वहीं आईपीएल नीलामी में बड़ा हाथ मारने वाले अफगानिस्तान के कलात्मक स्पिन गेंदबाज राशिद खान इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। राशिद खान सबसे ज्यादा 759 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान इस लिस्ट में 8वें स्थान पर मौजूद हैं।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों में जयदेव उनाडकट और शार्दुल ठाकुर 52वें पायदान पर एक साथ बने हुए हैं। इसके अलावा फाइनल मैच के स्टार बैट्समैन दिनेश कार्तिक ने टूर्नामेंट में निचले मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी की, जिससे वह 126 स्थान के फायदे से 95 वें स्थान पर पहुंच गए। उनके अब तक के सर्वश्रेष्ठ 246 अंक हैं।