फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: भारत के 1000वें वनडे में चहल ने 100 विकेट पूरे किए, यह कारनामा करने वाले नौवें भारतीय स्पिनर

Sun, 06 Feb 2022 03:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

चहल वनडे में 100 विकेट लेने वाले नौवें भारतीय स्पिनर हैं। उन्होंने 60 मैचों में यह कारनामा किया है। वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में चहल पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
युजवेन्द्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने अपने 100 विकेट कर लिए हैं। वो वनडे में 100 विकेट लेने वाले नौवें भारतीय स्पिनर हैं। उन्होंने 60 मैचों में यह कारनामा किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को आउट करने के साथ ही चहल ने अपने 100 विकेट पूरे किए। इस मैच में उन्होंने दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लिए और वेस्टइंडीज की टीम को बैकफुट में ढकेल दिया। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चहल लय में नहीं थे। इस सीरीज में उन्होंने जमकर रन लुटाए थे और विकेट लेने में भी सफल नहीं हुए थे। पूरी सीरीज में चहल कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे, लेकिन अब उन्होंने लय पकड़ी है और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही मैच में खास कीर्तिमान अपने नाम किया है। 

शमी, बुमराह और कुलदीप की खास सूची में शामिल हुए चहल
वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में चहल पांचवें स्थान पर हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और इरफान पठान चहल से आगे हैं। शमी ने सबसे कम मैचों में भारत के लिए वनडे में 100 विकेट लिए हैं। उन्होंने 56 वनडे मैचों में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए थे। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 57 मैच, कुलदीप यादव ने 58 मैच, इरफान पठान ने 59 मैच और युजवेन्द्र चहल ने 60 वनडे मैच में 100 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन


एक ही ओवर में झटके दो विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में चहल ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने पहले निकोलस पूरन के विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, अंपायर ने पूरन के आउट नहीं दिया था, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी। रीप्ले में दिखा कि गेंद मिडिल स्टंप में लग रही थी और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इसके साथ ही चहल के 100 वनडे विकेट पूरे हो गए। 

अगली ही गेंद में चहल ने कैरिबियाई टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड को क्लीन बोल्ड कर दिया। पोलार्ड पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाकर चहल पर दबाव बनाना चाहते थे, लेकिन चहल ने गुगली गेंद की थी और पोलार्ड इसे पढ़ नहीं पाए। इस वजह से गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और पोलार्ड क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें