फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज ने पार्टी में सचिन का किया ऐसा हाल, जिसे देख नहीं होगा आपको यकीन

Sun, 31 Dec 2017 02:59 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
युवराज, सचिन और अगरकर - फोटो : crictracker
विज्ञापन
साल 2017 अपने अंतिम पड़ाव पर और रविवार उसका आखिरी दिन है। नया साल का आगाज होने से पहले सबलोग अपने-अपने स्तर पर साल 2017 को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी प्री-न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट किए है, जिसका फोटो उन्होंने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन


इस फोटो में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और तेज गेंदबाज अजीत अगरकर साथ में हैं। फोटो काफी रोचक है। इस फोटो में युवराज ब्लैक जैकेट और रेड टोपी पहने हुए हैं। वहीं सचिन भी ब्लैक जैकेट और सिल्वर टोपी लगाए हुए हैं, जबकि अगरकर रेड टोपी और रेड जैकेट पहने हुए हैं।

पढ़ेंः- साउथ अफ्रीका पहुंचते ही कोहली ने डिविलियर्स को लेकर कही दिल छू लेने वाली बातें

टीम इंडिया से फिलहाल बाहर चल रहे युवराज ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद सचिन तेंदुलकर इस मजेदार रात्री के लिए, बहुत मजा आया आपके और अजित अगरकर के साथ'। खबर लिखे जाने इस फोटो को ढाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि छह सौ से ज्यादा कमेंट्स किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि युवराज काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। यो-यो टेस्ट नहीं पास करने के कारण वो टीम से बाहर चल रहे थे। फिलहाल उन्होंने यो-यो टेस्ट पास कर लिए। उनकी नजर 2019 के वर्ल्ड कर खेलने पर टिकीं हैं।
विज्ञापन

    Thanks @sachintendulkar for the lovely night was great fun ‘ ☝🏼#monster Agarkar 👹 A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on Dec 30, 2017 at 5:32am PST
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें