फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज ने 6 साल बाद जड़ा शतक, छलक आए आंखों में आंसू

Thu, 19 Jan 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
कटक के बाराबाती स्टेडिय में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया के कमबैक किंग युवराज सिंह ने अपने करियर की 14वीं वनडे सेंचुरी पूरी की। यह शतक बनाने के बाद युवराज बेहद भावुक हो और उनकी आंखों से आंसू छलक गए। युवराज के बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ 150 रनों की यादगार पारी तब निकली जब कप्तान कोहली, लोकेश राहुल और शिखर धवन मात्र 25 रन पर पवेलियन लौट गए थे।
विज्ञापन


इस पारी के बाद युवराज ने अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित कर दी। युवी ने न सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए अपना दावा मजबूत किया है, मगर अब उनकी नजरें वर्ल्ड कप 2019 पर होगी। 2011 वर्ल्ड कप के 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' को 2015 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

युवराज सिंह - फोटो : PTI
संकट में फंसी टीम को विशाल लक्ष्य की और बढ़ाकर युवराज ने उन तमाम आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया, जो उनके चयन पर अपनी भौंहे सिकोड़ रहे थे। युवराज ने आखिरी बार शतक वर्ल्ड कप 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। युवी का 14वां शतक 2131 दिनों के बाद बनाया है। इस शतक में युवराज ने दिखा दिया कि वो बेहद खास खिलाड़ी हैं।

चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा करते हुए कहा था कि युवराज सिंह को शामिल करने पीछे वजह मध्यक्रम को मजबूती देना है। युवराज ने दिखा दिया कि वो अपने अनुभव को अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं। युवराज दिसंबर 2013 के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में नजर आ रहे हैं। युवराज ने कहा कि वो अपनी इस पारी से बेहद खुश हैं और दबाव में खेलते हुए उन्हें काफी मजा आया। युवराज और धोनी ने चौथे विकेट के लिए 256 रन जोड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें