फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में पेड़ से लटकता मिला भाजपा नेता के बेटे का शव, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 05 Aug 2019 05:15 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला इलाके में रविवार सुबह एक भाजपा नेता के बेटे का पेड़ से लटकता शव बरामद होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। भाजपा समर्थकों ने पिंटू मान्ना (19) नामक उक्त युवक की हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पिंटू का शव पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाजपा की घाटाल शाखा की अध्यक्ष अंतरा भट्टाचार्य ने कहा कि इस हत्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाथ होने का संदेह है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन करते हुए भाजपा पर इस घटना के राजनीतिकरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है और अब तक पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें